सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्यन केल्विन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका देसी कंटेंट और कॉमेडी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। आर्यन केल्विन अपने रिलेटेबल कंटेंट वाले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज कमा रहे हैं। हाल ही में कुछ कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया था कि सिर्फ अपने वीडियो में आर्यन केल्विन का नाम ले लिया जाए तो वीडियो ट्रेंड हो जाएगी। सोशल मीडिया पर लाखों लोग आर्यन केल्विन को एल्गोरिथम किंग मानते हैं। आज के दौर में आर्यन केल्विन के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, साथ ही यूट्यूब पर लाखों की तादाद में सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में आर्यन केल्विन की रोचक कहानी को जानना बेहद जरूरी है।
आर्यन केल्विन के इंस्टाग्राम पर 24.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनकी कई रील्स पर 43.4 मिलियन व्यूज हैं। इसके अलावा आर्यन केल्विन के यूट्यूब पर 6.08 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और उनके यूट्यूब के वीडियो पर 35 मिलियन व्यूज हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आर्यन केल्विन झारखंड के धनबाद जिले के भूली में रहते हैं। आर्यन केल्विन का असली नाम अमन पंडित है।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: 'डिप्रेशन हो तो दौड़ जाओ, पेड़ पर चढ़ जाओ...', रवि किशन का एक और वीडियो वायरल
कौन हैं आर्यन केल्विन?
कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंड वायरल हुआ था, जिसमें लोगों ने दावा किया कि वीडियो में सिर्फ आर्यन का नाम लेने से वीडियो की रीच बढ़ जाती है। कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में आर्यन केल्विन की कहानी बेहद दिलचस्प है। एक वक्त ऐसा था, जब वह रोजी-रोटी के लिए 4000 रुपये की सैलरी वाली नौकरी करते थे।
आर्यन केल्विन एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। इस वजह से परिवार की सहायता करने के लिए उन्होंने दुकान में काम करना शुरू किया था, जहां उन्हें सिर्फ 4000 रुपये सैलरी मिलती थी। हालांकि, वह अपने साधारण जीवन से खुश नहीं थे, इसलिए आर्यन ने नौकरी के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग सीखी और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो अपलोड करने लगे।
कंटेंट की दुनिया को लगातार देखने के बाद आर्यन को समझ आ गया कि सोशल मीडिया पर किस तरह की वीडियो को रीच मिलेगी। इसके बाद आर्यन की एक-एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसी वजह से उन्हें एल्गोरिथम किंग के नाम से जाना जाने लगा।
यह भी पढ़ें: खेत में 5 लाख रुपये गाड़कर भूल गया, 1 साल बाद निकाले नोट, दीमक से फट गई गड्डी
आर्यन के नाम का राज
आर्यन केल्विन ने एक इंटरव्यू में अपने नाम से जुड़ा रोचक किस्सा बताया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 10वीं क्लास में टेंपरेचर पढ़ाया जा रहा था, जिसमें केल्विन को काफी खास टेंपरेचर बताया गया। उसी वक्त केल्विन को यह शब्द बेहद पसंद आ गया था। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्यन केल्विन नाम रखा।