logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मोदी को गाली देकर चर्चा में आई लड़की के बारे में क्या पता चला?

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे थे। उनका वीडियो वायरल हो गया था। पढ़ें रिपोर्ट।

Jantar Mantar Violence

दिल्ली पुलिस, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान एक लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अपशब्द कहे थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह भी 23 जुलाई को प्रदर्शन में हिस्सा लेने आईं थीं। अब नोएडा पुलिस ने उनके खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज किया है। 

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने वायरल लड़की के के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। नोएडा एक्सप्रेसवे थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: 'प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर पर फेंका 60 मीट्रिक टन कचरा', कंगना रनौत का दावा

क्या आरोप लगे हैं?

 

लड़की के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना, सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देना और मानहानि जैसे आरोप लगाए गए है। लड़की ने यह बयान दिल्ली में दिया में दिया था। इसलिए आगे की जांच के लिए जीरो FIR को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

कौन है वायरल लड़की?

पुलिस का कहना है कि वायरल लड़की नोएडा सेक्टर 168 में रहती हैं। उनका एक सलून का बिजनेस है। सोशल मीडिया पर भी यही लिख रखा है। लड़की ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर गालियां दी थी। 

 

 



प्रधानमंत्री के समर्थकों ने उनके इस बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अपमान किया है, गालियां दी हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हुई है। पुलिस उन्हें तलाश रही है, फिलहाल वह फरार हैं।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे से आलोचना तक, 5 मंत्री, जंतर मंतर पर जिनके खिलाफ उठ रही आवाज

जीरो FIR क्या है?

चाहे क्षेत्राधिकार हो या न हो, जीरो FIR के तहत, किसी भी थाने में केस दर्ज कराया जा सकता है। पुलिस बाद में संबंधित थाने को केस ट्रांसफर कर देती है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें