logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरा जूता दिल्ली पुलिस का', कहकर वायरल हुआ स्वतंत्र भारद्वाज कौन है?

सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट और धर्म को लेकर कई विवादित बयान वायरल हैं। उसने यह भी बताय कि कपिल मिश्रा, चिराग पासवान उनके बड़े भाई हैं।

Who is Swatantra Bhardwaj

स्वतंत्र भारद्वाज, Photo Credit: bhardwaj_swatantra_official/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के कई भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान वायरल हो रहे हैं। इनमें वह दिल्ली पुलिस, CJP प्रोटेस्ट और धर्म को लेकर विवादित बातें करता नजर आ रहा है। वह मुस्लिम लड़कियों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। एक बयान में तो उसने यहां तक कहा कि बिना कोई फॉर्म भरे ही वह दिल्ली पुलिस बनकर घूमता है और जो जूते उसने पहने हैं वे भी दिल्ली पुलिस के हैं।

 

स्वतंत्र भारद्वाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उसके वीडियो को शेयर कर दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए सवाल पूछ रहे हैं। कई लोग उसकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। बता दें कि स्वतंत्र ने द कैजुअल टॉक पॉडकास्ट पर कई भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: एक पैर से 400 मीटर चलकर स्कूल जाती थीं रागिनी, अब DM ने पहुंचकर दी ट्राईसाइकिल

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज?

आपको बता दें कि स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। उसने पॉडकास्ट में बताया कि वह मिथिला ब्राह्मण है। स्वतंत्र के मुताबिक, उसे आंदोलन करने का काफी शौक है। साल 2019 या 20 में उसने पटना यूनिवर्सिटी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उसकी आंदोलन में दिलचस्पी और बढ़ गई।

 

यह भी पढ़ें: गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचे सुनील लोधी, 'हनुमान अंश' से मिली पहचान

 

स्वतंत्र ने बताया कि उसके पिता ने उसे दिल्ली में UPSC की तैयारी करने के लिए भेजा था। दिल्ली आने के बाद उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उसने बताया कि दिल्ली आने के कुछ समय बाद ही उसे श्रद्धा हत्याकांड के बारे में पता चला, जिसके बाद वह इससे जुड़े आंदोलन में शामिल हो गया। स्वतंत्र के मुताबिक, इसी दौरान उसे पहचान मिलने लगी और टीवी चैनल वाले भी उसे बयान देने के लिए बुलाने लगे। उसने यह भी बताया कि वह JNU के घेराव में भी शामिल हो चुका है।

कपिल मिश्रा, चिराग पासवान को बताया बड़ा भाई

स्वतंत्र भारद्वाज ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान एक लड़की के पिता के साथ मारपीट का जिक्र किया। उसने कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट में एक प्रदर्शनकारी ने लड़की के पिता पर हमला किया था। इस हमले में उन्हें 60 टांके लगे थे और उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह मौत के कगार पर पहुंच गए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव को दे देना...', वर्दी की हनक दिखा वायरल हुए अशोक सिंह कौन हैं?

 

उन्होंने कहा कि इस मामले में IPC की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का केस बनता था लेकिन आरोपी को जेल नहीं भेजा गया। वह पूरी रात बेखौफ घूमता रहा। भारद्वाज के मुताबिक, कपिल मिश्रा के एक फोन कॉल के बाद उसे राहत मिल गई। उन्होंने आगे दावा किया कि कपिल मिश्रा और चिराग पासवान ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी भी उसके बड़े भाई हैं और उसे सभी का समर्थन हासिल है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें