मुहर्रम शुक्रवार (26 जून) को मनाया जाएगा, जिसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। मुहर्रम में किसी तरह का कोई खलल ना पड़े इसलिए पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इसी कड़ी में फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह फीता लेकर मुहर्रम के ताजिए को नापते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में अनुज चौधरी बता रहे हैं कि हादसों से बचने के लिए मोहर्रम जुलूस के लिए ताजियों की लंबाई सीमित होनी चाहिए। वह ताजिया बनाने वालों को हिदायत दे रहे हैं कि तय मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने जिन ताजियों की ऊंचाई मानक से ज्यादा हैं, उनकी ऊंचाई कम कराई गई।
यह भी पढ़ें: नशे में धुत था, रोकने के बावजूद चट्टान पर बैठा, बहा ले गई समुद्र की तेज लहर
निरीक्षण करने के लिए फिल्ड पर उतरे थे ASP
ASP अनुज चौधरी फिरोजाबाद में मुहर्रम के रूट का निरीक्षण करने के लिए फिल्ड पर उतरे थे। अनुज चौधरी के इस काम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान अनुज चौधरी ने बताया कि फिरोजाबाद में मुहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बालकनी से झुककर आइसक्रीम ले रहा था शख्स, बैलेंस बिगड़ा और जा गिरा नीचे
अनुज चौधरी ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि जो ताजिए मानक से ऊंचे थे, उन्हें छोटा कराया जा रहा है, जिससे कि गलियों में बिजली के तारों से लगने से कोई घटना ना हो। जिले में किसी भी हादसे से बचने के लिए ऐसी तैयारी की जा रही है।
चौधरी ने बताया कि ताजिए की ऊंचाई का 10 फीट का मानक है। इसमें 6-7 फीट का ताजिया और 3 फीट की गाड़ी शामिल है।