logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आखिर ऐसा क्या हुआ कि ध्यान छोड़ आपस में भिड़ गए बौद्ध भिक्षु?

दो बौद्ध भिक्षुओं के लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। 

news image

AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद क्षेत्र के फतेहगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सामान्य तौर पर बौद्ध भिक्षुओं को शांति पसंद माना जाता है। वह शांत भी रहते हैं लेकिन फतेहगढ़ में प्रसिद्ध बौद्ध स्थल संकिसा से दो बौद्ध भिक्षुओं के गुटों के लड़ने का वीडियो सामने आया है। स्तूप के परिसर में भिक्षुओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। 

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विवाद किस बात को लेकर इतना बढ़ गया अभी तक इसका कुछ नहीं पता। वीडियो देखकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि बौद्ध भिक्षु भी एक दूसरे के साथ लड़ सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'सनातन में लौट रही हूं', हिंदू बनेंगी नाजिया इलाही, नंद किशोर गुर्जर देंगे गोत्र

जाने क्या है पूरा मामला?

बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बौद्ध भिक्षु स्तूप परिसर में एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुंडन संस्कार के दौरान श्रद्धालुओं से दान मिला था। दान में मिले पैसों के बंटवारे को लेकर भिक्षुओं के बीच यह विवाद शुरू हुआ था। 

 

 

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों भिक्षुओं के मारपीट के दौरान कपड़े तक खुल गए। आसपास के लोगों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। इसके बाद दोनों को रोका जा सका। 

 

यह भी पढ़ें: राजकोट अस्पताल का वीडियो वायरल, बुजुर्ग महिला को खुद खींचना पड़ा स्ट्रेचर

लोगों ने क्या कहा?

लोगों ने इस वायरल वीडियो पर कई तरह से चुटकी ली। कुछ लोगों ने कहा कि भगवान की माया से कोई नहीं बच पाया है। साथ ही कुछ लोग का मानना है कि बौद्ध भिक्षुओं से इस तरह के व्यवहार की कोई उम्मीद नहीं थी। यह मामला मेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बौद्ध स्तूप परिसर का है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस हाथापाई का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। साथ ही पुलिस भी अब इस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें