logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मसाज, X पोस्ट, ट्रोलिंग और FIR, अब कहां फंस गईं मधु किश्वर?

एक वीडियो शेयर करने के चलते मधु किश्वर के खिलाफ एफआईआर हो गई है। इस वायरल वीडियो को लेकर तमाम फर्जी दावे किए और यहां तक कि यह भी कहा गया कि इसमें पीएम मोदी मसाज कराते दिख रहे हैं।

madhu kishwar

मधु किश्वर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

मशहूर पत्रकार और लेखिका मधु किश्वर अब नई मुसीबत में फंसती दिख रही हैं। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में एक एफआईआर दर्ज की गई है। मधु किश्वर पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके गलत जानकारी फैलाई है। कुछ अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। हालांकि, वीडियो शेयर करते समय मधु किश्वर ने किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन बाद में कई अन्य यूजर्स ने वीडियो को शेयर करके दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मसाज करा रहे हैं। अब एफआईआर कराने वाली महिला का कहना है कि वीडियो में दिखने वाले शख्स उनके पति हैं।

 

इससे कुछ दिन पहले मधु किश्वर तब चर्चा में आई थीं मधु किश्वर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कई अलग-अलग तरह के दावे किए थे। उस मामले में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी तरह-तरह के सवाल खड़े किए गए थे। तब से ही वह सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमलावर हैं और उनके कई सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश चुपचाप राज्यसभा चले गए, खामोश क्यों रही JDU की पूरी टॉप लीडरशिप?

 

अब मधु किश्वर पर आरोप है कि उन्हें सच्चाई पता होने के बावजूद उन्होंने जानबूझकर इस वीडियो को शेयर किया। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम के साथ वह वीडियो शेयर करने वाले तमाम हैंडल्स ने वीडियो डिलीट भी कर दिया है लेकिन मधु किश्वर समेत तमाम लोगों के पोस्ट के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। अब चंडीगढ़ पुलिस ने मधु किश्वर को नोटिस थमाया है और उनसे कल तक उसका जवाब देने को कहा है।

 

मधु किश्वर ने क्या पोस्ट किया?

 

मधु किश्वर ने 18 अप्रैल को X पर एक वीडियो को रीपोस्ट किया था। महक अरोड़ा नाम के एक हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में एक शख्स को फेस मसाज कराते दिखाया गया था। अब महर अरोड़ा का वह ट्विटर हैंडल गायब हो गया है। इसी वीडियो को रीपोस्ट करते हुए मधु किश्वर ने लिखा था, 'यह तो छोटी सी झलक है। सदैव जवान रहना है को मसाज यहीं खत्म नहीं होता।'

 

इसी के कुछ देर बाद मधु किश्वर ने एक और पोस्ट में लिखा है, 'यह नरेंद्र मोदी का मसाज लेने का वीडियो नहीं हो सकता। यह AI से बना लगता है। बैकग्राउंड देखिए। यह एक आम मसाज रूम है जिसमें कमर्शियल आउटफिट है। पीएम मोदी पैलेस में रहते हैं। यह असंभव है कि वह मिडिल क्लास मसाज पार्लर जाकर फेस मसाज लेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस, सपा, TMC के कृत्य महिला विरोधी...', विपक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरी BJP

 

इसके बाद मधु किश्वर ने कुछ और X पोस्ट करके बीजेपी नेताओं और X को घेरा है। बाद में उन्होंने X पोस्ट करके यह भी कहा है कि उनके घर पुलिस आई थी।

 

क्या है मामला?

19 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है, 'कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में गलत और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं और अभद्र बातें लिखी जा रही हैं।' इस केस में चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहित काी धारा 198, 318, 336 (1), 336 (4), 340, 353 और 356 के अलावा आईटी ऐक्ट की धारा 66 C और D और धारा 67 के तहत मधु किश्वर और कुछ अन्य लोगों के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला का कहना है कि जानबूझकर वीडियो शेयर करते हुए अभद्र और भ्रामक बातें लिखी हैं। उनका कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे एक शख्स की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और इस मामले में जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह एक ट्रैवल व्लॉगर हैं जो कि अपने वीडियो पोस्ट करती रही हैं। उनका कहना है कि वीडियो में दिखने वाले शख्स उनके पति हैं और इस केस की शुरुआती जांच में महिला के पति का बयान भी दर्ज करा लिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में दर्ज की गई एफआईआर के बाद ही इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Topic:#Social Media

और पढ़ें