logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आपके परिवार में बेटियां होंगी', BJP नेताओं से क्यों पूछ रहीं नेहा सिंह राठौर?

नेहा सिंह राठौर ने महिला आयोग से सवाल किया है कि यह संस्था मर गई है क्या। एक महिला के अपमान पर आयोग चुप क्यों है?

नेहा सिंह राठौर

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर। Photo Credit: NSR/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने बारे में चलाई गई एक गलत खबर को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की महिला नेताओं और राष्ट्रीय महिला आयोग से सवाल किया है कि राजनीतिक विचारधाराओं से अलग, क्या महिला हितों के मुद्दे पर भी महिला नेता, महिलाओं के प्रति दुर्भावना को देखते हुए भी आवाज नहीं उठाएंगे। नेहा सिंह राठौर ने कहा है कि उनकी मानहानि की गई है, फिर भी लोग चुप क्यों है।

नेहा सिंह राठौर ने कंगना रनौत , स्मृति ईरानी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से एक जैसे ही सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि क्या महिलाओं के अपमान के खिलाफ महिला नेता सिर्फ इसलिए नहीं बोलेंगी कि राजनीतिक असहमति है। उन्होंने न्यूज चैनल के खिलाफ अदालती कार्यवाही की भी बात कही है। नेहा चैनल के वाइस प्रेसीडेंट को फटकारती नजर भी आईं हैं। 

यह भी पढ़ें: 10 साल में जंतर मंतर पर हुए 600 से ज्यादा आंदोलन, 2026 दूसरा सबसे व्यस्त साल

सांसद कंगना रनौत से नेहा सिंह राठौर:-
प्रिय कंगना, आपकी तरह मैं भी इस देश की बेटी हूं। हालांकि आपकी और मेरी विचारधारा में फर्क है, लेकिन ये फर्क हम दोनों के महिला होने के साझे सच को नहीं बदल सकता। एक चैनल ने जान-बूझकर मेरे खिलाफ फेक न्यूज चलाई और मुझे वेश्या कहा। यह झूठी खबर पूरे देश ने देखी और मेरा सम्मान आहत हुआ।
आपके परिवार में भी आपकी बहनें होंगी। बच्चियां होंगी। क्या आपको उनके लिए डर नहीं लगता? क्या आपको की इस बदमाशी पर कुछ भी नहीं कहना है?

चैनल ने मान ली अपनी गलती 

नेहा सिंह राठौर से जुड़ी एक खबर पर विवाद के बाद न्यूज चैनल ने सार्वजनिक रूप से खेद जताया है। नेटवर्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी कर माना कि उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चली खबर तथ्यों के आधार पर गलत पाई गई। स्पष्टीकरण में नेटवर्क ने इस गलत प्रसारण के लिए खेद जताया और क्षमा मांगी। इससे पहले नेहा ने इसी खबर पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि खबर के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

नेहा सिंह राठौर ने माफी पर क्या कहा?

नेहा ने एक्स पर कई पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि खबर में उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं, जो पूरी तरह झूठी हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी गरिमा और छवि को ठेस पहुंची है। माफी आने के बाद भी नेहा संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने लिखा कि माफी मांग लेने से फैलाई गई बात खत्म नहीं हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे कोर्ट जाएंगी और न्याय चाहती हैं।

नेहा ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी टैग किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिला आयोग इस मामले पर ध्यान देगा। उनका आरोप है कि सरकार से सवाल पूछने की वजह से उन्हें इस तरह निशाना बनाया जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार विवाद: SFI, NSUI और DYFI का जंतर मंतर तक मार्च, पुलिस ने रोका

बीजेपी नेताओं से क्या पूछ रहीं हैं नेता सिंह राठौर?

स्मृति ईरानी से लोकगायिका नेहा सिंह:-
प्रिय स्मृति ईरानी, हमारी विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन क्या मैं इस देश की बेटी नहीं हूं? क्या किसी भी बेटी के खिलाफ फेक न्यूज चलाकर उसे वेश्या कहना छोटी बात है? आप खुद महिला हैं और आपके परिवार में भी बेटियां होंगी। अगर चैनल एक महिला के खिलाफ बेबुनियाद और झूठी पत्रकारिता करके उसका मान-मर्दन कर रहा है तो क्या आपको इस पर कुछ भी नहीं कहना है?

नेता सिंह राठौर ने यह भी कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की खबर चलाना ठीक नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से, कंगना रनौत और रेखा गुप्ता जैसे नेताओं से सवाल किया है कि विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन किसी बेटी के खिलाफ फर्जी खबर चलाना गलत है।

सीएम रेखा गुप्ता से नेहा सिंह राठौर:-
प्रिय रेखा गुप्ता जी। आपकी ही तरह मैं भी इस देश की बेटी हूं, और ये बात भी एकदम सच है कि मेरी और आपकी विचारधारा में फर्क है। एक बड़ा फर्क यह भी है कि आप एक मुख्यमंत्री हैं और मैं एक साधारण लड़की हूं। क्या विचारधारा और पद का यह फर्क दो महिलाओं की अस्मिता में फर्क कर सकता है? अगर फर्जी खबर चलाकर मुझे कॉल गर्ल और प्रॉस्टिट्यूट कह रहा है तो क्या आपको इस बदमाशी पर कुछ भी नहीं कहना है? आपके परिवार में भी बेटियां होंगीं। क्या उनके लिए आपको इस तरह की खबरों से डर नहीं लगता?

 

नेहा सिंह राठौर लोक गायिका हैं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग, कंगना, स्मृति ईरानी या रेखा गुप्ता की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

क्लिप में ऐसा क्या था?

नेहा सिंह राठौर के हॉस्टल का जिक्र करके यह दावा किया गया था कि वहां होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है, पुलिस ने छापा मारा है। यह दावा ही भ्रामक और गलत था। पुलिस की ड्रेस में कुछ लोग वहां मौजूद लोगों से बातचीत करके, रेड डालकर ले जाते दिखे हैं। कुछ महिलाएं भी हैं। इस वीडियो को मीडिया चैनल ने नेहा सिंह राठौर के हॉस्टल का वीडियो बना दिया। नेहा सिंह राठौर ने चैनल की क्लास लगा दी है। 

Related Topic:#Neha Singh Rathore

और पढ़ें