ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें पुलिस एक महिला को पीटते नजर आई। अब उस झगड़े से पहले का वीडियो सामने आ गया है। वीडियो के मुताबिक, महिला पूरी सीट पर लेटी हुई थी, जबकि दूसरी महिला गोद में नन्हा बच्चा लिए खड़ी थी, जो सीट पर बैठने की जगह मांग रही थी। इसी वजह से पुलिस और सीट पर लेटी हुई महिला के बीच झगड़ा हुआ। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद तेज प्रताप ने केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस ट्रेन बिहार से लुधियाना जा रही थी। इस ट्रेन में रूही देवी नाम की महिला अपनी बेटियों के साथ सफर कर रही थीं। तभी सीट को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रूही के बीच मारपीट हो गई। आइए जानते हैं कि झगड़े से पहले ट्रेन में क्या हुआ था।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद, पुलिसकर्मी ने महिला को पीटा, सिर में आई चोट
ट्रेन में हुई मारपीट की वजह
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रूही देवी अपनी सीट पर लेटी हुई हैं। जबकि एक महिला नन्हे बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी। वह सीट पर बैठने की जगह मांगती है, तो रूही देवी इनकार कर देती हैं। जिसके बाद वहां मौजूद एक युवक ने पुलिस से कहा कि यह महिला बदतमीजी कर रही है, तो रूही की बेटियों ने कहा कि बदतमीजी आप कर रहे हैं।
पुलिस ने रूही देवी का वीडियो बनाते हुए पूछा, बताओ क्यों नहीं बैठा पा रही हो? तो रूही देवी भी वीडियो बनाने लगीं। यह महिला बच्चा लिए खड़ी है, तो क्यों नहीं बिठा पा रहे? इसके बाद दूसरी महिला सीट पर बैठ गई। वहीं दूसरी तरफ रूही देवी ने भी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उस वक्त रूही देवी ने दावा किया कि देखिए, पुलिस वाले हमारे साथ बदतमीजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पुलिस के तबादले पर फूट-फूटकर रोई महिला कांस्टेबल, वीडियो वायरल
इसके बाद पुलिस और रूही के बीच झगड़ा हो गया, तो दूसरी महिला उस सीट से उठकर चली गई। इधर रूही देवी और पुलिस के बीच मारपीट होने लगी। दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने महिला को कई बार मारा। इस दौरान बाकी लोग पुलिस को रोकने में लगे हुए थे। पीड़ित महिला रूही देवी का सिर फूट गया था।