logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गिद्ध महिला को लेकर आसमान में ले उड़ा? वायरल दावे का सच हैरान कर देगा

क्या गिद्ध महिला को उठा सकता है, क्या दुनिया में इतने बड़े गिद्ध होते हैं, जो इंसानों से पंगा ले सकें? जानिए हर सवाल का जवाब।

vulture

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

रामायण के जटायु गिद्ध का किस्सा सुना है? सीता के लिए राक्षसराज रावण से भिड़ जाने वाला योद्धा। महर्षि वाल्मिकी ने जटायु का किरदार ऐसे गढ़ा है, जैसे जटायु में इंसानों से ज्यादा नैतिक मूल्य हों, इंसानों से ज्यादा ताकत भी हो। क्या सच में कोई जटायु गिद्ध जैसा पक्षी होता है तो जो इंसानों को लेकर उड़ जाए? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक गिद्ध महिला को पंजों में दबाकर ले उड़ा। 

एक महिला एक कार के पास खड़ी होती है। सामने एक जमीन पर पड़ी बाइक नजर आती है, तभी एक गिद्ध आता है और महिला को अपने पंजों में दबा लेता है। महिला बचने की कोशिश करती है लेकिन सारी कोशिश बेकार जाती है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के अंदर हत्या, ऑटोमेटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग

गिद्ध आया और महिला को लेकर ले उड़ा 

महिला गिद्ध के पंजे में रहकर छटपटाती है लेकिन गिद्ध उसे लेकर आसमान में उड़ जाता है। महिला हवा में ऊपर उठते नजर आती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असली है और महिला के साथ ऐसा सच में हुआ है। लोग पूरे यकीन के साथ इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

हकीकत से भी असली लगता है वीडियो 

महिला के आसपास कुछ लोग भी होते हैं जो जोर-जोर से चिल्लाते हैं कि छोड़ दे, छोड़ दे। गिद्ध ताकतवर होता है और महिला को तेज रफ्तार से लेकर हवा में ओझल हो जाता है, लोग देखते ही रह जाते हैं। वीडियो इतना असली लगता है कि हर किसी को यकीन हो जाता है कि कहीं न कहीं कोई गिद्ध ऐसा बचा है, जो लोगों को पंजों में दबाकर उड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: कटौती से परेशान महिला तकिया लेकर बिजली ऑफिस पहुंच गई, वीडियो वायरल

क्या गिद्ध इंसान को लेकर उड़ सकते हैं?

यह वीडियो अर्टिफीशियल इंटेलिजेंस यानी AI से तैयार किया गया है। हकीकत में गिद्ध या कोई भी पक्षी इंसान को लेकर उड़ नहीं सकते हैं। इंसान वजहन, गिद्ध से कई गुना ज्यादा होता है। दुनिया में बड़े गिद्धों की दो प्रजातियां हैं, सिनेरियस और एंडियन कोंडोर।

सिनेरियस की अधिकतम लंबाई 3 फीट से 11 इंच तक के बीच होती है।  इनके पंख 10 फीट तक होते हैं, अधिकतम वजन 7 से 14 किलोग्राम तक होता है।

एंडियन कोंडोर भी 3 से 4 फीट तक लंबे हो सकते हैं। पंख 10 फीट 11 इंच तक हो सकते हैं। अधिकतम वजन 8 से 15 किलो तक तक हो सकता है। छोटे से छोटे बच्चे का वजन भी 7 से 10 किलोग्राम के बीच में होता है। 

 

 



यह भी पढ़ें: 'फेक थी मेरी फोटो', वरुण ने 'बॉर्डर 2' वाली वायरल फोटो का सच बताया

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

गिद्ध छोटे बच्चे को लेकर नहीं उड़ सकते हैं, वयस्क पुरुष या महिला को लेकर उड़ना असंभव है। यह वीडियो AI जनरेटेड है, सच्चाई से इसका दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें