logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'फेक थी मेरी फोटो', वरुण ने 'बॉर्डर 2' वाली वायरल फोटो का सच बताया

वरुण धवन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद पर बने मीम्स और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

varun Dhawan

वरुण धवन, Photo Credit: Social media

अभिनेता वरुण धवन अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने कॉमेडियन तन्मय भट्ट को उनके यूट्यूब चैनल पर जूम कॉल के जरिए कनेक्ट किया था। इस कॉल पर उन्होंने अपनी फिल्म 'है जवानी है तो इश्क होना है' के बारे में बात की। साथ ही खुद पर वायरल हुए मीम्स पर भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ट्रोलिंग से कोई नहीं बच सकता है।

 

फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज से पहल वरुण धवन की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने वर्दी पहनी थी और अजीब तरीके से मुस्कुरा रहे हैं। इस वजह से उन्हें कॉफी ट्रोल भी किया गया था। वरुण ने अब वायरल वीडियो का सच बताया है।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन पर आंसू नहीं रोक पाए सलमान खान? वायरल हुए वीडियो

फेक था वरुण की फोटो

वरुण ने कहा, 'सच्चाई यह है कि जब ये आया तो मैंने बोल मैंने पहना कब यह यूनिफॉर्म। बॉर्डर तो मैंने अभी की भी नहीं है, ये बाल ऐसे नहीं थे। ये जो चेहरा है ये एबीसीडी 2 का है और बॉडी तो मेरी है ही नहीं। पूरा एआई है ये फोटो।' उन्होंने आगे बताया, 'मुझे ट्रोलिंग के बाद तीन विज्ञापन मिले।'

 

वरुण ने कहा, '2026 में ऐसा कौन सा मनुष्य है जिसकी ट्रोलिंग नहीं होती है। हम थोड़ा रुकते है कि इसकी आज मेरे से ज्यादा हो जाएगी तो मेरे से आगे निकल जाएगा। जब मेरे पर आया था तो अर्जुन खुश हो गया था।'

 

यह भी पढ़ें: 370 रुपये की बिरयानी जोक पर हंसे थे प्रणित, इन्फ्लुएंसर ने लगाई क्लास

'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन के दोस्त और कलाकार अर्जुन कपूर को अक्सर उनकी ऐक्टिंग के लिए ट्रोल किया जाता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने पांच दिनों में कुल मिलाकर 36 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह एक रोम कॉम मूवी है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

 


और पढ़ें