logo

मूड

ट्रेंडिंग:

370 रुपये की बिरयानी जोक पर हंसे थे प्रणित, इन्फ्लुएंसर ने लगाई क्लास

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने 370 रुपये के बिरयानी वाले क्लिप पर माफी मांगी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साक्षी शिवदासानी ने प्रणित की आलोचना की है।

Pranit more and Sakshi Shivdasani

प्रणित मोरे और साक्षी शिवदसानी, Photo Credit: Social media

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने शो के क्लिप अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन दिनों उनके शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला को लेकर आपत्तिजनक बात कर रहा है जिसकी लोग आलोचना कर रहे हैं। प्रणित ने बाद में लोगों से माफी मांगी थी। अब प्रणित के माफी मांगने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर साक्षी शिवदासानी ने उनकी आलोचना की है। आइए इस पूरे विवाद के बारे में जानते हैं।

 

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'प्रणित मोरे का कहना है कि ऑडियंस में बैठे व्यक्ति के विचार आपके नहीं है लेकिन सर आपने उस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्योंकि आपको वह मजेदार लगा कि एक आदमी ने डेट पर खाने का पैसा दिया था तो वह उसके साथ सो सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज, हुमा की दमदार ऐक्टिंग ने उड़ाए लोगों के होश

प्रणित ने मांगी था माफी

प्रणित ने लिखा, 'मैंने क्राउडवर्क क्लिप पर लोगों की आलोचना देखी है। ऑडियंस में बैठे व्यक्ति के विचार मेरे नहीं है। मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो हंसने की बजाय उसे समझाना चाहिए था। यह मेरी तरफ से गलती हुई है। मैं हर उस व्यक्ति की इज्जत करता हूं जिन्होंने इस मुद्दे पर बात की। मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं जो भी हुआ। मैंने आगे के लिए एक सीख ली है। मैं इंसान बूं और लोगों की तरह मैं भी सीख रहा हूं।'

क्यों हुआ था विवाद?

प्रणित के शो पर ऑडियंस में बैठे 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने डेटिंग अनुभव शेयर किया। शख्स ने कहा कि वह लड़की के साथ डेट पर गया था जिसे 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी। अब बिरयानी खिलाई है तो उससे वूसलना था। वह उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था लेकिन वह पहली बार मिला तो पार्क ले गया, जहां अंधेरा था। शख्स की इस बात पर प्रणित हंसते हुए नजर आए थे।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने उस युवक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कैसे कोई व्यक्ति महिलाओं के बारे में इस तरह की अपमानजनक बात कर सकता है। विवाद बढ़ने पर प्रणित ने लोगों से माफी मांगी और उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया।

 

आपको बता दें कि इस घटना के बाद हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया गया। वह स्टारविक डिजाइन में काम करते थे। उस कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि कंपनी ने उसे निकाल दिया है। उन्होंने बताया कि वर्कप्लेस के बाहर जो भी हुआ उसका प्रभाव वर्कप्लेस पर पड़ रहा है और कंपनी के लोगों, टीम और क्लाइंट के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसी वजह से हमने यह फैसला लिया है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें