logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज, हुमा की दमदार ऐक्टिंग ने उड़ाए लोगों के होश

हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज हो गया है। यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

huma qureshi

हुमा कुरैशी, Photo Credit: Social media

हुमा कुरैशी की फिल्म 'सिंगल सलमा' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन नेटफ्लिक्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया था। अब नचिकेत हुमा के साथ क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' लेकर आ आ रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

 

इस फिल्म में हुमा के साथ चंकी पांडे, सिकंदर खेर, विद्या मालवडे महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से हुमा कुरैशी बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म को उन्होंने और उनके भाई साकिब सलीम ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम दोनों दुश्मन नहीं', एक्स हसबैंड सोहेल खान संग सीमा सजदेह का रिश्ता कैसा है?

'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक लड़की की आवाज के साथ होती है जिसकी मौत हो चुकी है लेकिन वह अपनी गूंगी बहरी बहन की कहानी सुनाती है। इसके बाद हुमा को दिखाया जाता है जो मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा कर रही हैं और उसके हाथ में हमेशा एक छाता रहा। उसी छाते की मदद से वह लोगों की हत्या कर रही हैं। इस फिल्म में सीमा पहवा ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में हुमा ने बेबी का रोल प्ले किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'हम दोनों दुश्मन नहीं', एक्स हसबैंड सोहेल खान संग सीमा सजदेह का रिश्ता कैसा है?

दर्शकों का कैसा लगा टीजर?

हुमा की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'कुछ अलग और मजेदार लग रहा है।' दूसरे शख्स ने लिखा, 'हुमा कमाल लग रही है।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'टीजर मजेदार है।' वहीं, हुमा की फिल्मों की बात करें तो उनकी लंबे समय से कोई फिल्म हिट नहीं हुई है। उनकी सभी फिल्मों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।


और पढ़ें