logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम दोनों दुश्मन नहीं', एक्स हसबैंड सोहेल खान संग सीमा सजदेह का रिश्ता कैसा है?

सीमा सजदेह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि तलाक के बाद एक्स हसबैंड सोहेल खान के साथ कैसा रिलेशनशिप है? उन्होंने कहा कि हम दोनों को पैरेटिंग के जरिए बच्चों का ख्याल रखता है।

sohail khan and Seema Sajdeh

सोहेल खान और सीमा सजदेह, Photo Credit: Social media

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह का साल 2022 में तलाक हो गया था। दोनों ने अपनी शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। सीमा से उनके लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि लोगों को लगता है कि तलाक के बाद आप दोनों में दुश्मनी हो गई है। 

 

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सीमा सजदेह ने बताया कि उनका अपने एक्स हसबैंड से रिलेशनशिप कैसा है? सीमा ने बताया कि पुणे में एक शादी में वह, नीलम कोठारी, सोहेल खान और अरबाज खान के साथ पहुंची थीं। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोहेल के साथ वायरल हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: 'बंटवारा' से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक, कब रिलीज होगी फिल्म?

सीमा ने बताया सोहेल संग कैसा रिश्ता है?

सीमा ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि लोग मुझे और सोहेल को साथ में देखकर ये क्यों कहते हैं कि अब हम साथ है। मैंने उनसे शादी की थी। हमारे दो बच्चे हैं और वह मेरे बच्चों के पिता है। हम हमेशा एक परिवार रहेंगे और यह मेरे जिंदगी की सच्चाई है, लोगों को क्यों नहीं समझ आता है। लोगों ने मान लिया है कि आपका तलाक हो गया तो आप दुश्मन बन गए है। हेल्लो कोई भी तालाक आसान नहीं होता है। हर व्यक्ति के जिंदगी में 5 पड़ाव आते हैं और गुस्से उसमें से एक है लेकिन हर कोई अपना रास्ता ढूंढ लेता है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे दो बच्चे हैं। हम पसंद हो या न हो, हम हमेशा एक परिवार रहेंगे। मुझे यह बहुत अजीब लगता है जब लोग कहते हैं कि ये दोनों साथ है। मैं क्या करूं एक चाकू लू और उसे मार दूं। सोहेल और मैं बिल्कुल ठीक है। हम अपने बच्चों का साथ में ध्यान रख रहे हैं। मैंने उस परिवार के साथ शादी के करीब 20 साल साथ में गुजारे है। वह मेरा परिवार है। आप अपना रिश्ता एकदम से नहीं तोड़ सकते हैं। यह बहुत ही अजीब है।'

 

यह भी पढ़ें: Tere Naam गाने से ऐश्वर्या तक दर्द पहुंचाने चाहते थे सलमान, समीर अंजान का खुलासा

2022 में हुआ था तलाक

सोहेल और सीमा ने 1998 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं।  2022 में शादी के 24 साल बाद सोहेल और सीमा ने तलाक ले लिया। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें