बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का नाम बदलकर 'बंटवारा' कर दिया गया है। मेकर्स ने पिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।
सनी देओल ने बंटवारा का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जिस समय नाराजगी और डर था, उसने बहादुरी चुना।' यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tere Naam गाने से ऐश्वर्या तक दर्द पहुंचाने चाहते थे सलमान, समीर अंजान का खुलासा
'बंटवारा' का मोशन पोस्टर आया सामने
'बंटवारा' के पोस्टर में दो तस्वीरें शेयर की गई है। एक फोटो में सनी देओल और फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों की पहली झलक देखने को मिली है। दूसरी फोटो में सनी अपने परिवार की रक्षा करने के लिए मशाल लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। इस फिल्म मे सनी के बेटे करण देओल भी काम कर रहे हैं। पहली बार किसी प्रोजेक्ट में सनी अपने बेटे के साथ काम कर रहे हैं। बाप-बेटी की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। इस फिल्म से प्रीति जिंटा भी पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
प्रीति और सनी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों लंबे समय के बाद साथ में नजर आएंगे। दर्शक प्रीति के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रीति ने कुछ समय पहले अपनी अपकमिंग फिल्म वाइब रे रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: करण की फिल्म 'तख्त' क्यों हुई थी बंद? 6 साल बाद माहीर पांधी ने खोल राज
क्या बदला 'लाहौर 1947' का नाम?
आमिर खान नहीं चाहते थे कि फिल्म के टाइटल में 'लाहौर 1947' का नाम नहीं चाहते थे लेकिन फिल्म 'बंटवारा' के टाइटल राइट्स दिवंगत फिल्म निर्माता सलीम अख्तर के पास थे। आमिर सलीम के परिवार से मिले और उन्होंने इस बात के लिए मनाया कि वह इस फिल्म के टाइटल का इस्तेमाल करने के राइट उन्हें दे दें। सलीम का परिवार मान गया। सनी की फिल्म 'बंटवारे' पर आधारित है।