logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Tere Naam गाने से ऐश्वर्या तक दर्द पहुंचाने चाहते थे सलमान, समीर अंजान का खुलासा

'तेरे नाम' सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म है। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को सुनकर सलमान खान रोते थे।

aishwarya, salman and sameer anjaan

ऐश्वर्या, सलमान और समीर अंजन: Photo Credit: Social Media

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार और ब्रेकअप की कहानी किसी से छिपी नहीं है। सलमान ब्रेकअप के दौरान भी अपना दर्द नहीं छुपा पाते थे। वह फिल्म 'तेरे नाम' का टाइटल ट्रैक सुनकर अक्सर रो पड़ते थे। इसका खुलासा संगीतकार समीर अंजान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि सलमान ने इस गाने को अपना निजी दर्द बना लिया था।

 

समीर अंजान से पूछा गया कि फिल्म 'तेरे नाम' का टाइटल ट्रैक क्या सलमान भाई को ध्यान में रखकर बनाया गया था? इस पर समीर ने जवाब देते हुए कहा, 'तेरे नाम का टाइटल ट्रैक उनको ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया था। उस फिल्म का टाइटल ट्रैक उनकी जो असली कहानी ऐश्वर्या से टूटी थी। उस पर बनाया गया था।'

 

यह भी पढ़ें: करण की फिल्म 'तख्त' क्यों हुई थी बंद? 6 साल बाद माहीर पांधी ने खोल राज

'तेरे नाम' सुनकर रोते थे सलमान

समीर अंजान ने आगे कहा, 'सलमान हिमेश को बुलाकर पहले गाना सुनते थे और शॉर्ट देने से पहले वह रोते थे। सलमान हिमेश से कहते तू आ और यह गाना सुना क्यों किसी को वफा के पहले वफा नहीं मिलती। उनको लगा कि यह गाना वहां तक पहुंचना चाहिए। यह मेरा दर्द है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'बड़ा- छोटा हर आदमी आशिक होता है। फिर चाहे सलमान हो, शाहरुख या अमिताभ हो, दिल हर किसी का टूटता है। उस समय जख्म ताजा था। वह सेट पर इस गाने को सुनकर रोते थे।' 'तेरे नाम' गाने को समीर अंजन ने लिखा था। वहीं, उदित नारायण और अलका याग्निक ने इसे गाया था और हिमेश रेशमिया इसके कंपोजर थे।

 

यह भी पढ़ें: 'फैशन' के बाद कंगना के पास नहीं था काम, स्ट्रगल के दिनों को किया याद

2003 में रिलीज हुई थी 'तेरे नाम'

एक अन्य इंटरव्यू में समीर अंजान ने बताया कि तेरे नाम को कोई ऐक्टर नहीं करना चाहता था। यह फिल्म पहले आमिर खान के पास गई। उन्होंने कहा था कि मैं दो साल के बाद करूंगा। अनिल कपूर ने मना कर दिया था। समझ नहीं आ रहा था क्योंकि इस पिक्चर को कोई नहीं करना चाहता था। इस दौरान सलमान का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हुआ था। वह इसी दौर से गुजर रहे थे। तब यह फिल्म सलमान के पास गई। यह फिल्म उनके कैरेक्टर से बिल्कुल हटकर थी क्योंकि पिक्चर का क्लाइमेक्स बहुत दुखद था। 

 

साल 2003 में 'तेरे नाम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने अपने दर्द को पर्दे पर उतार दिया था। आज भी लोगों को यह गाना खूब पसंद है। इस फिल्म में सलमान के साथ भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। 


और पढ़ें