logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बच्चे के बाएं हाथ में थी चोट, प्लास्टर दाएं हाथ पर, सरकारी अस्पताल में गजब खेल

हाथरस के सरकारी अस्पताल के स्टाफ पर गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल प्रशासन घिरता नजर आ रहा है।

AI Image

AI इमेज। प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit: Google Gemini

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला अस्पताल में एक 4 साल के बच्चे के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर ने बच्चे के उस हाथ में प्लास्टर किया, जहां चोट लगी ही नहीं थी। एक्स-रे रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि बच्चे के बाएं हाथ में चोट लगी है, जब प्लास्टर करने की बारी आई, बच्चे के दाएं हाथ पर प्लास्टर कर दिया। 

अब सोशल मीडिया पर हाथरस अस्पताल के इस कांड का वीडियो वायरल हो रहा है। प्लास्टर की बात जब बच्चे के अभिभावकों को पता चली तो उन्होंने हंगामा किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव राय ने केस की जांच के आदेश दिए हैं। प्लास्टर करने वाले डॉक्टर को नोटिस भेजा गया है। बच्चे का नाम हर्ष है और उसकी उम्र 4 साल है। 

यह भी पढ़ें: सोसाइटी में गार्ड ने देरी से खोला गेट, अमीरजादे ने बुजुर्ग को जड़े थप्पड़

चोट बाएं हाथ में, प्लास्ट दाएं हाथ में 

बच्चा घर में घेल रहा था, तभी उसके बाएं हाथ की उंगली में चोट आ गई। जब जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया गया तो बच्चे की बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की बात पता चली। एक्स-रे और प्लास्टर के लिए बच्चे के परिवार ने करीब 70 रुपये चुकाए लेकिन जब प्लास्टर की बारी आई तो हर कोई दंग रह गया। 

 

 

घर पहुंचा बच्चा, हैरान हो गए घरवाले 

प्लास्टर हुआ तो 4 साल के हर्ष को उसके चाचा घर लेकर आए। बच्चा लगातार रो रहा था। पिता ने जब बच्चे का हाथ देखा तो हैरान रह गया। चोट बाएं हाथ में लगी थी, दाहिने हाथ में प्लास्ट कर दिया। अब यह मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे गंभीर मामलों में कैसे कोई लापरवाही बरत सकता है। 

यह भी पढ़ें: 'इतना क्यों घसीटा? बहुत घटिया पुलिस है', आहत युवक ने पुल से लटककर फांसी लगाई

अब आगे क्या?

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अभी तक डॉक्टर और स्टाफ का नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है। चिकित्सा अधिकारी ने विभागीय कार्यवाही करने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। 

Related Topic:#UP News#Viral News

और पढ़ें