logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे यशस्वी जायसवाल, जानिए कौन हैं मैडी हैमिल्टन

यशस्वी जायसवाल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन के साथ दिख रहे हैं। जान लीजिए मैडी हैमिल्टन कौन हैं।

news image

यशस्वी जायसवाल और मैडी हैमिल्टन, Photo Credit- x

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

आईपीएल (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल एक तरफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड की वजह से चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन के साथ नजर आ रहे हैं।


यशस्वी जायसवाल ने 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी की वजह से कई मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब सवाल उठता है कि यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन कौन हैं और किस देश की हैं?

 

यह भी पढ़ें: चोरी करने घुसे थे, दुकान के मालिक बाहर से बंद कर दिया शटर, 4 चोर गिरफ्तार

 

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर यशस्वी जायसवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यशस्वी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। उसी दौरान एक फैन ने यशस्वी से ऑटोग्राफ मांगा। तब यशस्वी उस शख्स की तरफ गए और टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। उसी दौरान मैडी हैमिल्टन यशस्वी जायसवाल के साथ दिखीं। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मैडी हैमिल्टन ही यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस अपनी-अपनी राय दी हैं। जैसे एक व्यक्ति ने यशस्वी की तारीफ करते हुए कहा है, यशस्वी जायसवाल ऑटोग्राफ देने तुरंत पहुंच गए। इसके अलावा कई फैंस यशस्वी को कमेंट्स में बधाई दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: महीनों से बंद कमरा, बेड पर मिला कंकाल, पिता का गोलमोल जवाब, डरा देगी ये कहानी


कौन हैं यशस्वी जायसवाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

यशस्वी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं। यशस्वी और मैडी को पहले भी एक साथ देखा गया है। पिछली बार 2024 में हैदराबाद में इंग्लैंड और इंडिया टीम के बीच टेस्ट मैच हो रहा था, उस दौरान मैडी इंडिया की जर्सी पहनकर यशस्वी जायसवाल को चीयर कर रही थीं। सोशल मीडिया और फैंस के बीच इस जोड़ी को लेकर काफी चर्चा है लेकिन यशस्वी या मैडी की तरफ से इस रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें