logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुस्लिम लड़की ने हिंदू बन रचाई शादी, सुहागरात पर खुली पोल, फिर जो हुआ...

रामपुर में यासमीन ने रिया गुप्ता बनकर सब्जी वाले से शादी की। सुहागरात पर चोरी की कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत तीन को गिरफ्तार किया।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बरेली की रहने वाली यासमीन ने 'रिया गुप्ता' का फर्जी नाम और आधार कार्ड इस्तेमाल कर एक सब्जी वाले को अपना शिकार बनाया। शादी के तुरंत बाद यासमीन ने घर में रखे कीमती जेवर और नकदी लेकर फरार होने की कोशिश की लेकिन सुहागरात की रात घर में रिश्तेदारों की मौजूदगी के चलते वह पकड़ी गई। इस पूरी धोखाधड़ी का पर्दाफाश तब हुआ जब उसने खुद ही पुलिस को फोन कर अपनी असलियत कबूल ली। पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

सिविल लाइन क्षेत्र के नादरबाग निवासी पुनीत कुमार सब्जी का व्यापार करता है। पुनीत के पिता का निधन हो चुका है और वह घर पर अपनी बुजुर्ग मां और भाई तरुण के साथ रहता है। पुनीत ने अपनी शादी के लिए अपने मौसा विजय सिंह से बात की थी। मौसा ने टांडा के रहने वाले अपने दोस्त कल्लू से संपर्क किया, जिसने पुनीत के परिवार को राम सिंह नाम के व्यक्ति से मिलवाया। इसके बाद 11 जून को कल्लू, पुनीत और उसका मौसा बरेली गए। वहां उस महिला ने खुद को रिया गुप्ता बताया और एक फर्जी आधार कार्ड दिखाकर परिवार का विश्वास जीत लिया। इसके बाद शादी पक्की करने के लिए पुनीत के परिवार ने एक लाख रुपये दिए।

 

यह भी पढ़ें: दाढ़ी-टोपी हटाई, घरवालों से मिला, अब फिर आयुष मलिक बनेगा मोहम्मद अली?

सुहागरात पर भागने की कोशिश

शादी के बाद पुनीत उसे घर ले आया, जहां बाकी के रस्में पूरी हुई। अगले दिन यानी 12 जून को घर में पूजा-पाठ भी हुआ उसके बाद 13 जून को यानी शनिवार की रात सुहागरात के समय यासमीन ने घर का कीमती सामान और जेवर चोरी कर भागने की योजना बनाई। घर में रिश्तेदारों की मौजूदगी के कारण वह सफल नहीं हो पाई  जिसके बाद उसने बीमारी का बहाना बनाकर घर से बाहर जाने की जिद पकड़ ली। जब परिवार के सदस्यों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने खुद ही अपनी असलियत बता दी कि उसका नाम 'रिया गुप्ता' नहीं बल्कि यासमीन है और वह बरेली की रहने वाली है। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट में जज बनकर बैठ गई महिला, जमकर काटा बवाल, हो गया हंगामा

आरोपियों का खुलासा

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि महिला बरेली के थाना और कस्बा आवला के मोहल्ला सैयादान की निवासी है। वह माहिर अली की पत्नी है और उसके चार बच्चे भी हैं। पुनीत की शिकायत पर पुलिस ने यासमीन के अलावा उसके दो मुख्य साथियों, कल्लू और राम सिंह, के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने इसे 'लुटेरी दुल्हन' का मामला बताते हुए कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया गया है।

Related Topic:#Viral News#UP Police

और पढ़ें