logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्वीमिंग पूल में लगाई छलांंग और मौत हो गई, आखिर क्यों वायरल हुआ वीडियो?

महाराष्ट्र के मालवन में एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डाइव लगाने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। कम गहराई होने के कारण छलांग लगाते वक्त उसका सिर पूल के फर्श से टकरा गया था।

AI Generated Image of a Man Diving into the Pool

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डाइव लगाने से 25 साल के श्रेणिक मिलिंद टाकले की मौत हो गई। कोल्हापुर के रहने वाला श्रेणिक अपने 9 दोस्तों के साथ यहां छुट्टियां मनाने गए थे। अब पता लगा है कि वह पूल के जिस हिस्से में कूदे थे वहां गहराई कम थी और उनका सिर सीधे पूल की फर्श से जा टकराया। यह घटना 20 जून को हुई थी और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

घटना दोपहर के समय की है जब ग्रुप के कुछ दोस्त पूल में नहा रहे थे और कुछ दूसरे दोस्त अपने कमरे में थे। उस वक्त श्रेणिक ने पूल के किनारे से करीब 8 से 10 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पूल का वह हिस्सा बच्चों के लिए बनाया गया है जहां गहराई बहुत कम है। 

 

यह भी पढ़ें: नशे में धुत था, रोकने के बावजूद चट्टान पर बैठा, बहा ले गई समुद्र की तेज लहर

हादसे की वजह

श्रेणिक ने जहां डाइव लगाई, वहां पानी की गहराई सिर्फ चार फीट थी। सिर के बल डाइव लगाने के कारण उनका सिर सीधे पूल के पक्के फर्श से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दोस्त तुरंत उन्हें मालवन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बालकनी से झुककर आइसक्रीम ले रहा था शख्स, बैलेंस बिगड़ा और जा गिरा नीचे

पुलिस की जांच 

घटना की जानकारी मिलते ही श्रेणिक के पिता और परिवार के बाकी लोग रात में ही मालवन पहुंच गए। पुलिस ने जरूरी कागजी काम पूरा किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंट यानी दुर्घटना माना है और इसी तरह का केस दर्ज किया है। अभी तक की जांच में पुलिस को कोई भी गड़बड़ी या साजिश नहीं मिली है, इसे एक हादसा माना जा रहा है।


और पढ़ें