logo

ट्रेंडिंग:

यूपी के अलीगढ़ में रोटी पर थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक होटल कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूक लगाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

 hotel employee stopping someone from eating roti and making a video.

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit : ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक होटल कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूक लगाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर होटल को सीज कर दिया है। घटना शनिवार रात रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल इलाके की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायत मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और खाने के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच के बाद होटल कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

बताया जा रहा है कि शाहजमाल क्षेत्र में ‘सादाब चिकन दरबार’ नाम से चल रहे होटल में कुछ कस्टमर शनिवार रात खान खाने पहुंचे थे। ऑर्डर देने के बाद वे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक की नजर रोटी बना रहे कर्मचारी पर पड़ी, जो बार-बार रोटी के ऊपर झुक रहा था। संदेह होने पर ग्राहक ने दूर से उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो के जरिए आरोप लगाया गया कि कर्मचारी रोटी पर थूक लगाकर उसे तंदूर में सेंक रहा था।

लोगों ने किया हंगामा 

ग्राहक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद होटल के बाहर हंगामा शुरू हो गया। आरोपों का सामना कर रहे कर्मचारी ने शुरुआत में इनकार किया, जिससे विवाद और बढ़ गया। बहस के बीच किसी ने पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और होटल बंद कराने की मांग की, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।

 

यह भी पढ़ें: ‘Faaahhh’ साउंड बना 2026 का सबसे बड़ा वायरल ट्रेंड, कहां से आई यह आवाज?

वीडियो में क्या है जानिए?

21 फरवरी को सामने आए दो वीडियो, जिनकी अवधि करीब छह-छह सेकेंड बताई जा रही है और दो कर्मचारी रोटी बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक व्यक्ति सफेद टी-शर्ट और दाढ़ी में नजर आता है। वीडियो में वह रोटी को सेंकने से पहले उसके ऊपर झुकता हुआ दिख रहा है और फिर उसे आंच पर रखता है। यह पूरी घटना होटल के खुले हिस्से में होती दिख रही है, जहां से अन्य लोग भी आते-जाते नजर आते हैं।

 

यह भी पढ़ें: AI से बनी है रजनीकांत-कमल हासन के रीयूनियन की तस्वीर? सच जान लीजिए

 

सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर तुरंत जांच शुरू की गई है। खाद्य सामग्री के नमूने भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कदम उठाए गए हैं और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap