logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रायबरेली: 11 हजार नेग मांगने पर विवाद, किन्नरों ने क्लीनिक में की तोड़फोड़

रायबरेली में 11 हजार रुपए नेग मांगने को लेकर किन्नरों और क्लीनिक संचालक के बीच विवाद हो गया। नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की।

सीसीटीवी वीडियो से मारपीट की तस्वीर

वीडियो से मारपीट की तस्वीर, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नेग मांगने आए किन्नरों ने एक मेडिकल क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। किन्नर दीपावली का नेग मांगने आए थे। क्लीनिक की मालकिन डॉक्टर सीमा त्रिपाठी उन्हें नेग देने के लिए तैयार भी हो गई थीं। लेकिन तभी एक किन्नर ने 11 हजार रुपए की मांग कर दी। इतनी बड़ी रकम मांगने पर सीमा त्रिपाठी के ससुर ने इसका विरोध किया। इससे पहले कि वह कुछ कह पाते, किन्नरों ने उन पर हमला कर दिया। बचाव में उन्होंने भी हाथ चलाए, लेकिन किन्नरों की संख्या अधिक थी। सभी ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

 

मामला रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो में किन्नर मारपीट करते और क्लीनिक में तोड़फोड़ मचाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर के ससुर के साथ मारपीट करने के अलावा क्लीनिक के शीशे का दरवाजा भी पूरी तरह तोड़ दिया। फर्श पर कांच के टुकड़े बिखरे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने 8 किन्नरों और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

सीसीटीवी वीडियो में क्या दिख रहा है?

सीसीटीवी वीडियो की शुरुआत में डॉ. सीमा के ससुर एक किन्नर को पकड़े हुए दिखाई देते हैं। वह उसे अपने से दूर करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, चार से पांच किन्नर उन पर टूट पड़ते हैं। उन पर थप्पड़ों की बारिश कर दी जाती है। जवाब में वह भी घूंसे चलाते हुए दिखाई देते हैं।

 

इसी बीच किन्नरों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक किन्नर चप्पल लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ती है। इससे पहले कि वह कुछ कर पाते, एक दूसरी किन्नर उन पर कूदकर पैर से हमला कर देती है। वह संभल भी नहीं पाते कि एक अन्य किन्नर उन पर थप्पड़ बरसाने लगती है। क्लीनिक के स्टाफ के लोग भी बीच-बचाव की कोशिश करते हैं, लेकिन हमलावरों के सामने उनकी एक नहीं चलती। वीडियो के अंत में दिखाई देता है कि क्लीनिक के शीशे का दरवाजा पूरी तरह टूट चुका है।

पिछले महीने नेग वसूली को लेकर हुई थी मारपीट

रायबरेली में बीते सितंबर महीने में भी किन्नरों के बीच नेग वसूली को लेकर विवाद सामने आया था। 24 सितंबर 2026 को ऊंचाहार में दो गुटों के बीच इलाके में नेग वसूलने के अधिकार को लेकर कहासुनी हुई थी। एक गुट की हिना अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंची थीं और दूसरे गुट पर इलाके में वसूली करने का आरोप लगाया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ था।

Related Topic:#Viral Video#UP News

और पढ़ें