नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी है।

 

इस साल के रिजल्ट में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के  पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। दोनों उम्मीदवारों ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि, टाई ब्रेकिंग नियम के आधार पर ऑल इंडिया रैंक तय की गई जिसमें आर्यन गुप्ता टॉपर बने हैं। इस बार 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी बढ़ी है, जिससे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 

 

यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा में गर्मी, यूपी, बिहार में भारी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, 'Candidate Activity' सेक्शन में 'Re-NEET UG 2026 Result Link' पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके 'Submit' पर क्लिक करें।
री-नीट यूजी का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
आगे के लिए 'NEET Scorecard' डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

 

इस बार बढ़ी कटऑफ

एनटीए की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल ज्यादार कैटेगरी में क्वालिफाइंग कटऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए क्वालिफाइंग स्कोर 715 से 213 अंक रखा गया है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए  212 से 177 अंक तक की कटऑफ निर्धारित की गई है।

 

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग कटऑफ

  • सामान्य (UR)- 715 से 213
  • ईडब्ल्यूएस (EWS)- 715 से 213
  • ओबीसी (OBC-NCL)- 212 से 177
  • अनुसूचित जाति (SC)- 212 से 177 
  • अनुसूचित जनजाति (ST)- 212 से 177 
  • UR/EWS-PwBD- 212 से 194 
  • ओबीसी-PwBD- 193 से 177
  • SC-PwBD- 193 से 177 
  • ST-PwBD- 193 से 177

यह भी पढ़ें: '10वीं के मौजूदा बैच पर नहीं लागू होगा 3-भाषा नियम', CBSE का बड़ा यू-टर्न

काउंसलिंग की तैयारी

रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। सफल अभ्यर्थियों को ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और राज्य कोटा की काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। रैंक, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीएससी नर्सिंग और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश मिलेगा। काउंसलिंग का डिटेल्ड शेड्यूल अब जारी किया जाएगा।