देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा JEE Main 2026 के दूसरे सेशन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन-2 के पेपर-1 (BE/BTech) की फाइनल आंसर-की ऑफिशियली जारी कर दी है। इस बार फिजिक्स के दो सवाल हटा दिए गए हैं, जिससे छात्रों के बीच अपने स्कोर को लेकर खूब चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट, स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट आज ही कभी भी जारी किया जा सकता है।
इस साल सेशन-2 की परीक्षा में कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा टफ रहा। 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच हुई इस परीक्षा के लिए करीब 11.23 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 93% ने एग्जाम दिया। सिर्फ पेपर-1 के लिए ही 11.06 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब आंसर-की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट 'jeemain.nta.nic.in' पर जाकर अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं और जल्द ही अपना फाइनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के बाद आपको भी मिल सकती है स्कॉलरशिप, जानिए कहां करें अप्लाई
कट-ऑफ और JEE एडवांस्ड का रास्ता
JEE मेन में अच्छे नंबर लाने वाले टॉप स्टूडेंट्स ही JEE एडवांस्ड देने के लिए एलिजिबल होंगे। IIT जैसे बड़े और नामी कॉलेज में एडमिशन के लिए यह आखिरी और सबसे अहम स्टेप होता है, जो 17 मई को होगा। इसके लिए एक कट-ऑफ तय होता है यानी इतना पर्सेंटाइल लाना जरूरी है तभी आप एडवांस के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसी कट-ऑफ के आधार पर स्टूडेंट्स JoSAA काउंसलिंग में भी हिस्सा ले पाएंगे।
ऐसे करें फाइनल आंसर की डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: UP होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
फिजिक्स के 2 सवाल ड्रॉप, क्या पड़ेगा असर?
NTA द्वारा जारी फाइनल आंसर-की में फिजिक्स के दो सवालों को हटाना इस बार का सबसे बड़ा बदलाव रहा। नियम के मुताबिक, अगर कोई सवाल ड्रॉप हो जाता है तो उस शिफ्ट के सभी छात्रों को उसके पूरे नंबर दे दिए जाते हैं। या फिर कुल मार्क्स में से उस सवाल के नंबर हटाकर प्रतिशत निकाला जाता है। बाकी मार्किंग पहले जैसी ही है, हर सही जवाब पर 4 नंबर मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 नंबर कटेगा।
NTA स्कोर कैसे होता है तैयार?
क्योंकि यह परीक्षा कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्ट में होती है इसलिए हर शिफ्ट का पेपर थोड़ा आसान या कठिन हो सकता है। इसी फर्क को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन किया जाता है। इसमें आपके असली नंबर (Raw Score) को बदलकर 'NTA स्कोर' यानी परसेंटाइल बना दिया जाता है। सीधे शब्दों में समझें तो इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाता है कि अगर आपकी शिफ्ट का पेपर थोड़ा मुश्किल था तो आपको उसका नुकसान न हो। आखिर में इसी परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर देश के NIT और IIIT जैसे कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।
