logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए इसी महीने के आखिरी हफ्ते में परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने सिटी स्लिप जारी कर दी है।

UP Police

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हिस्सा लेने आए युवा। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती के लिए सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 18 अप्रैल को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी  होम गार्ड परीक्षा सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किसी शहर में होने वाली है। 

 

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आज से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। यूपी में 41424 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। सिटी स्लिप आने के बाद अब इस परीक्षा का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद 12वीं नहीं यह कोर्स दिलवा सकते हैं जल्दी नौकरी? जानिए हर एक डिटेल्स

कैसे डाउनलोड करें स्लिप?

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर 'Exam City 2026' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉगिन करें। 
  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी दिखेगी। 
  • इसकी पीडीएफ आप डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं। 

कब होगी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के 74 जिलों के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कर रहा है। हर रोज दो शिफ्ट में यह परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट यानी मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। आपका पेपर किस शिफ्ट में होगा इसकी जानकारी आपको आपके एडमिट कार्ड में मिल जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए क्यों लग रही होड़? जानिए स्कूल की खासियत

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

अभी तक उम्मीदवारों को सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। उनका परीक्षा केंद्र किस जगह पर होगा इस बारे में एडमिट कार्ड में जानकारी दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए 22 अप्रैल को, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल को और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाना होगा। 

Related Topic:

और पढ़ें