उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से एक्साइज कॉन्सटेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। अगर आपका भी सपना खाकी वर्दी पहनने है तो आप इस भर्ती की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए अभी आपके पास पर्याप्त समय है। भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन 4 जून 2026 से शुरू होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 जून 2026 से शुरू होकर 24 जून 2026 तक चलेगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन में गलती कर देता है तो उसको सुधारने का मौका 1 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: भूल जाओ पुरानी नौकरी, AI के दौर में इन सेक्टर में मिल रही सबसे तगड़ी जॉब
जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 6 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 जून 2026
- फीस जमा करने और फॉर्म सुधारने की अंतिम तारीख: 1 जुलाई 2026
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए कोई भी 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है। टिफिकेशन में बताया गया है कि केवल वही लोग फॉर्म भर सकते हैं, जिन्होंने PET 2025 की परीक्षा दी है। इस परीक्षा के स्कोरकार्ड के आधार पर ही इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन होगा। इसके साथ ही उम्र सीमा भी 18 से 40 साल रखी गई है। कुल 722 पदों पर अलग-अलग कैटेगरी के लिए रिजर्वेशन भी नियमों के अनुसार दिया गया है।
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरणों की है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसमें कुल 100 नंबर का पेपर होगा, जिसकी आप लोगों को तैयारी करनी है। इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इसलिए आपको उसी हिसाब से ही तैयारी करनी होगी। लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें दौड़ के साथ-साथ हाइट और सीने का माप भी शामिल होगा। इसके बाद सभी उम्मीदवारों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इस भर्ती के जरिए अगर आप नौकरी लग जाते हैं तो शुरुआत में ही आपको लेवल-2 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। यानी आपको 19900 से 63 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती के लिए कुल 100 नंबर का पेपर होगा। इस पेपर को हल करने के लिए आपको कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
सिलेबस
इस भर्ती के लिए आपको ऊपर दिए गए सिलेबस के हिसाब से अब तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग ने भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, सिलेबस और पैटर्न जारी कर दिया है। अब आप अलग-अलग माध्यमों की मदद से इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
