logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भूल जाओ पुरानी नौकरी, AI के दौर में इन सेक्टर में मिल रही सबसे तगड़ी जॉब

12वीं के बाद लाखों छात्र कॉलेज में अपने लिए कोर्स का चयन कर रहे हैं और अलग-अलग करियर विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में डिजिटल सेक्टर में भी छात्रों के पास कई विकल्प हैं, जिनमें शानदार करियर बनाया जा सकता है।

Career

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में अलग-अलग बोर्ड में 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और कुछ बोर्ड ने तो नतीजे भी जारी कर दिए हैं। अब लाखों छात्रों को अपने भविष्य के विकल्प चुनने हैं और उसी के हिसाब से कॉलेज और डिग्री तय करनी है। कॉलेज शुरू करने से पहले छात्रों के मन में हजारों सवाल होते हैं और छात्र असमंजस में होते हैं कि कौन सा करियर विकल्प उनके लिए बेहतर विकल्प होगा। वकील, डॉक्टर और इंजीनियर जैसे पारंपरिक पेशों के साथ-साथ आजकल डिजिटल वर्ल्ड में करियर के विकल्प भी बढ़े हैं। ऐसे में छात्रों के सामने अब कई नए ऑप्शन आ गए हैं कि वे ट्रेडिशनल करियर ऑप्शन्स के अलावा अन्य ऑप्शन चुनें। 

 

आजकल पूरी दुनिया एक ऑनलाइन डिजिटल विलेज (गांव) की तरह काम कर रही है। रोजमर्रा के हर छोटे बड़े काम के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है। पिछले एक दशक में भारत में भी डिजिटल अर्थव्यवस्था काफी ज्यादा बढ़ी है। 2023 में भारत की जीडीपी का लगभग 11.74 प्रतिशत रही और अगले एक साल में यह 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में इस सेक्टर में रोजगार के विकल्प काफी ज्यादा बढ़े हैं। अगर आप 12वीं के बाद अपने लिए करियर सिलेक्ट कर रहे हैं तो इस सेक्टर में भी आपके लिए कई ऑप्शन्स हैं। 

 

यह भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की है तगड़ी डिमांड, जान लीजिए क्या पढ़ना होगा

AI और मशीन लर्निंग

बीते करीब पांच साल में आर्टिफिशियल इटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का सेक्टर काफी तेजी से बढ़ा है। इस सेक्टर में एआई इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट, रोबोटिक्स इंजीनियर और ओटोमेशन एक्सपर्ट की मांग लगातार बढ़ रही है। भविष्य में बिजनेस में, हेल्थ, एजुकेशन,  बैंकिंग इन सेक्टर्स में एआई की काफी ज्यादा भूमिका रहने की संभावना है। एआई और मशीन लर्निंग सीखने के लिए कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। कई कॉलेजों में बीटेक में एआई और मशीन लर्निंग को शामिल किया गया है। ऐसे में आप 12वीं के बाद एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े कोर्स कर सकते हैं। 

डेटा साइंस

हर कंपनी आज अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए डेटा पर निर्भर है और उसके लिए वह प्रोफेशनल्स को हायर करती है। प्रोफेशनल्स डेटा को समझाकर कंपनी की मदद करते हैं। 12वीं के बाद डेटा साइंस में करियर बनाने के लिए सही कोर्स चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके पास कई कोर्स विकल्प होते हैं। डेटा साइंस में कोर्स के भी कई विकल्प हैं। इन कोर्सेस के जरिए आप डेटा का इस्तेमाल और डेटा एनालिसिस करने के लिए जरूरी टूल्स और टेक्नीक्स सीख सकते हैं। इन कोर्स को आप यूनिवर्सिटी और  एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स (IITs, IIITs, NITs) से भी कर सकते हैं।

  • कम्प्यूटर साइंस (डेटा साइंस) - बीएससी (ऑनर्स)/ बीटेक
  • कंप्यूटर साइंस - डेटा साइंस कॉन्संट्रेशन - बीएससी
  • बीएससी इन एप्लॉइड मैथमेटिक्स
  • ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन बिग डेटा और विजुअल एनालिटिक्स

साइबर सिक्योरिटी

डिजिटल लेनदेनों के बढ़ने से साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। आए दिन कहीं ना कहीं साइबर ठगी की खबरें आती रहती हैं। पुलिस से लेकर न्यायपालिका तक इस बढ़ते खतरे से सभी परेशान हैं। साइबर सिक्योरिटी फिल्ड में काफी ज्यादा करियर के विकल्प बढ़ रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, एथिकल हैकर और नेटवर्क सिक्योरिटी एक्सपर्ट जैसे कई नई जॉब्स पैदा हुई हैं। इस सेक्टर में पैसा कमाने का भी अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कोर्स कर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 12th के बाद कैसे बने डेटा साइंटिस्ट? कोर्स, कॉलेज, जॉब, सैलरी सब जानिए

 

12वीं के बाद साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के लिए आप बीसीए, बीटेक कंप्यूटर साइंस या आईटी, बीएससी आईटी,बीएससी इन साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्स कर सकते हैं। बीटेक में आपको साइबर सिक्योरिटी सब्जेक्ट चुनने का मौका मिल सकता है।

डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन सर्विस

व्यापार और सर्विस सेक्टर में डिजिटल मार्केंटिंग तेजी से ग्रो कर रहा है। हर एक कंपनी अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट क्रिएटर को हायर करती है। इसके अलावा ऑनलाइन सर्विस वाली कंपनी और प्लेटफॉर्म भी तेजी से ग्रो कर रहे हैं जो इस डिजिटल सेक्टर में रोजगार के अवसरों को और ज्यादा बढ़ाते हैं। 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में डिजिटल मार्केटिंग को चुनकर आप इस फिल्ड में करियर बना सकते हैं। 

Related Topic:#Career News

और पढ़ें