महीनों तक चले प्रचार के बाद असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग का दिन आ गया है। आज असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। असम में 10 साल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। पुडुचेरी में पिछले पांच साल से ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेता एन रंगासामी मुख्यमंत्री हैं और बीजेपी उनकी सहयोगी है। वहीं, केरल में लेफ्ट गठबंधन की सरकार पिछले 10 साल से है और अब 82 साल के हो चुके पिनराई विजयन मुख्यमंत्री हैं। इन तीनों राज्यों के चुनावों के अलावा कुछ जगहों पर उपचुनाव भी होने हैं। नागालैंड की एक, कर्नाटक की दो और त्रिपुरा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। गोवा की भी एक सीट पर उपचुनाव होना था लेकिन वोटिंग से ठीक पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया है।
पढ़ें सभी जरूरी अपडेट
Live Updates
2026-04-09T10:23
मां कामाख्या मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा
असम में मतदान से पहले मां कामाख्या मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।
2026-04-09T10:08
मोटरसाइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे रंगासामी
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी अपनी पुरानी बाइक चलाकर वोट डालने पहुंचे।
2026-04-09T09:57
तीनों राज्यों में तेज है वोटिंग की रफ्तार
सुबह 9 बजे तक की वोटिंग
असम-17.87%
केरल-16.23%
पुडुचेरी-17.41%
2026-04-09T09:54
उपचुनाव में कितने वोट पड़े?
कर्नाटक की बागलकोट विधानसभा सीट के उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 11.87%, नागालैंड की कोरिडांग सीट पर 19.80 पर्सेंट, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 15.63 पर्सेंट और कर्नाटक की देवनागरी साउथ सीट पर 9.01 पर्सेंट वोट डाले जा चुके थे।
2026-04-09T09:51
KC वेणुगोपाल का दावा- 100+ सीटें जीतेंगे
कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने वोट डालने के बाद कहा है, 'हम इस चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने जा रहे हैं। हम 100+ सीटें जीतेंगे। राज्य का माहौल ऐसा है कि लोग बदलाव चाहते हैं। लोग 10 साल से पिनराई विजयन की सरकार से तंग आ चुके हैं। सवाल यह है कि क्या इसी एरोगेंट सीएम को 5 और साल रहना चाहिए? लोगों का जवाब है कि उन्हें ऐसा सीएम नहीं चाहिए।'
2026-04-09T09:01
मंत्री, सांसद और दिग्गज नेताओं ने डाले वोट
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माठर, कांग्रेस महासचिव के सी वेणगोपाल जैसे तमाम दिग्गज नेताओं ने सुबह 9 बजे से पहले ही वोट डाल दिया।
2026-04-09T08:28
क्या बोले राजीव चंद्रशेखर?
नेमोम से चुनाव लड़े बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है, 'यह बेहद अहम चुनाव है और मैं खुश हूं कि मैं उम्मीदवार के रूप में इसका हिस्सा बन रहा हूं। मैं लोगों से अपील कर रहा हूं कि वे अपने घरों से निकलें और बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।'
2026-04-09T08:08
CM पिनराई विजयन ने डाला वोट
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंच गए।
2026-04-09T08:08
आश्वस्त है लेफ्ट
वोटिंग के दिन केरल सरकार के मंत्री और बेपोर विधानसभा सीट से उम्मीदवार पी ए मोहम्मद रियास ने कहा है, 'हमने रिकॉर्ड संख्या में विकास के काम करवाए हैं। हर महीने एलडीएफ सरकार पेंशन देती है। हमने अच्छे सरकारी स्कूल, अच्छे सरकारी अस्पताल बनाए हैं और लोग एलडीएफ के पक्ष में हैं।'
2026-04-09T08:02
कांग्रेस ने किया जीत का दावा
वोट डालने पहुंचे केरल कांग्रेस के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा है, 'UDF को पूरा बहुमत मिलेगा। UDF को 100 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। यहां स्थानीय निकाय चुनाव के जैसा ही हाल होगा। हमें पूरी उम्मीद है। मेरी लोगों से अपील है कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला हाई कमान की सलाह से लिया जाएगा।'
2026-04-09T07:59
पुडुचेरी में रोबोट ने किया स्वागत
पुडुचेरी में वोट डालने पहुंचे लोगों का स्वागत नीला नाम के एक रोबोट ने किया। यह रोबोट VOC स्कूल में लगाया गया है।
2026-04-09T07:33
सुबह-सुबह लाइन में लगे राजीव चंद्रशेखर
केरल बीजेपी के अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर सुबह-सुबह ही तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डालने के लिए लाइन में लग गए।
2026-04-09T07:16
PM मोदी ने की वीटिंग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल, असम और पुडुचेरी के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से खास अपील की है कि वे जरूर मतदान करें।
2026-04-09T07:00
वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के वी डी सतीशन
एर्नाकुलम के केसरी गवर्नमेंट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन।
2026-04-09T06:49
सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे सुरेश गोपी
केंद्रीय मंत्री और केरल के त्रिशूर से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी सुबह-सबुह ही गुरुवयूर साउथ के बूथ नंबर 137 पर वोट डालने पहुंच गए।
2026-04-09T06:29
मॉक पोलिंग
असम में वोटिंग 7 बजे से शुरू होनी है। उससे पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मॉक पोलिंग करके दिखाई जा रही है।
2026-04-09T06:23
कहां कितने वोटर और कैंडिडेट?
असम- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवार हैं। 2.50 करोड़ मतदाता अपनी नई सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे।
केरल- राज्य की सभी 140 सीटों पर आज एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। कुल 883 कैंडिडेट मैदान में हैं और 2.71 करोड़ उनकी किस्मत का फैसला करने वाले हैं।
पुडुचेरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं जिसके लिए 294 कैंडिडेट मैदान में हैं। कुल 9.5 लाख मतदाता पुडुचेरी की नई सरकार चुनेंगे।
