पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को इन दिनों बार-बार गुस्सा आ रहा है। वह चुनावी जनसभा में जाते हैं, लोग विरोध करते हैं और वह भड़क जाते हैं। एक-दो बार नहीं, ऐसा कई बार हुआ है। वह अपने विरोधियों को धमकी भी देते हैं। अपने विरोधियों को कुछ दिनों पहले ही अपने सामने 'जय बांग्ला' का नारा लगाने वाले लोगों से उन्होंने धमकाने के लहजे में कहा था कि भूलो मत, बीजेपी शासित राज्यों में ही लौटना है।

नंदीग्राम में अपने विरोधियों पर भड़कने के बाद सुवेंदु अधिकारी जब हावड़ा जिले में पहुंचे तो यहां भी उन्होंने कुछ इसी अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की। जिस गाड़ी पर वह सवार थे, वहां से उतरने के लिए वह उतावले नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। उन्हीं के सामने लोग 'जय बांग्ला' का नारा लगा रहे थे, वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें: 'भूलो मत BJP वाले राज्यों में ही लौटना है...', किसे धमकी दे रहे सुवेंदु अधिकारी?

क्यों हावड़ा में उलझ पड़ सुवेंदु अधिकारी?

बुधवार शाम को हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह रैली कर रहे थे। रैली की अगवाई पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी कर रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के पास पहुंचकर 'जय बांग्ला' के नारे लगाए।

 

 



कार्यकर्ताओं ने TMC के झंडे लहराने शुरू कर दिए। वहां मौजूद लोग इसे देखकर भड़क गए। सुवेंदु अधिकारी ने गुस्से में कार्यकर्ताओं को 'चोर-चोर' कहना शुरू किया। वह उनसे भिड़ने के लिए गाड़ी से उतरना भी चाहते थे। जैसे-तैसे उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। 

सुवेंदु अधिकारी, नेता विपक्ष, पश्चिम बंगाल विधानसभा:-
मैं लगभग 5,000 समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक प्रचार कर रहा था। तृणमूल के कुछ समर्थक जानबूझकर उकसाने वाले नारे लगा रहे थे। मैं बाली थाने के प्रभारी अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग करता हूं।

यह भी पढ़ें: अब तक 2 मुख्यमंत्री बना चुका भवानीपुर, क्या इस बार सुवेंदु अधिकारी को देगा मौका?

सुवेंदु अधिकारी को गुस्सा क्यों आता है?

सुवेंदु अधिकारी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। एक सीट, उनका गढ़ नंदीग्राम है,दूसरी सीट भवानीपुर है। भवानी पुर से उनके खिलाफ ममता बनर्जी हैं। नंदीग्राम में सुवेंदु के खिलाफ उनके ही सहयोगी रहे पबित्र कर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर उनका विरोध हो रहा है।

दोनों सीटों पर उनका जमकर विरोध हो रहा है। पबित्र कर, नंदीग्राम में साल 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी को जीत दिलाने के सूत्रधार कहे जाते हैं। अब उन्होंने सुवेंदु के कार्यकर्ताओं को ही उनके खिलाफ उतार दिया है। सुवेंदु जहां-जहां जा रहे हैं, उनके खिलाफ TMC नारेबाजी कर रही है। 



बीजेपी नेता होने की वजह से TMC उन्हें भी बाहरी करार दे रही है।  नंदीग्राम में पबित्र कर हैं, भवानीपुर में ममता बनर्जी, दोहरी चुनौती के बीच वह स्टार प्रचारक भी हैं। वह दूसरों के लिए भी प्रचार कर रहे हैं, अपनी दोनों सीटों पर भी।