बॉलीवुड अभिनेता सुपरस्टार आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। कपल 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाला है। खास बात यह है कि आमिर ने खुद अपने शादी की तैयारियों को लेकर जानकारी दी है। इस दौरान उनके साथ बड़े बेटे जुनैद खान भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी में कोई तामझाम नहीं होगा।

 

आमिर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हां मेरी शादी हो रही है, 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है, घर में ही कर रहे हैं। 5 को बहुत खास दिन है हमारे लिए और दोनों परिवार हैं, कुछ खास दोस्त है, छोटा सा घर पर ही कर रहे हैं हम लोग और सबकी दुआएं चाहेंगे हम।' उन्होंने आगे कहा, 'अपनी दुआएं दें कि हम खुश रहें और एक शानदार सफर हो। यह बहुत ही घरेलू शादी है जिसमें परिवार और बचपन के दोस्त शामिल होंगे।' 

 

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की 'जेलर 2' का हुआ ऐलान, कब रिलीज होगी फिल्म?

आमिर की पर्सनल लाइफ

आमिर की यह तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी। कपल के पहली शादी से दो बच्चे जुनैद खान और ईरा खान है। 2022 में दोनों का तलाक हो गया। आमिर मे दूसरी शादी फिल्म मेकर किरण राव से की थी। दूसरी शादी से उनका एक बेटा आजाद है। शादी के 16 साल बाद उन्होंने पत्नी किरण से तलाक लिया था। 2021 में दोनों अलग हो गए थे। अब वह गौरी स्प्रैट से 61 साल की उम्न में शादी कर रहे हैं। फैंस उन्हें और गौरी को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अंखियों से गोली मारे' से लेकर 'बगलवाली आंख मारे' तक, भोजपुरी से बने ये हिट गाने

कैसे हुआ गौरी से प्यार?

आमिर और गौरी की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुए थे लेकिन दोनों एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में नहीं थे। सालों बाद फिर से दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई। आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड से अपने 60वें जन्मदिन पर मिलवाया था। गौरी एक बच्चे की मां हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। कपल को अक्सर पब्लिक इंवेंट में साथ में देखा जाता है।

 

वहीं आमिर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में 'सितारे जमीन पर' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। उनकी फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान है।