अहमद खान 'वेलकम: टू द जंगल' की सफलता को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस फिल्म में एक साथ 30 कलाकारों ने काम किया है। अहमद खान ने अपने इंटरव्यू में कहा कि आज के समय में कॉमेडी करना बहुत ही मुश्किल है। इस फिल्म को लिखते समय हमारे दिमाग में सिर्फ एक चीज थी हमारे जोक्स डिमीनिंग नहीं होंगे। हमने 5 से लेकर 95 साल तक के लोगों के लिए जोक्स लिखे थे। ये रणनीति हमारे लिए फायदेमंद भी हुई।
इस फिल्म में रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने साथ में काम किया। दोनों ने 22 साल बाद स्क्रीन पर काम किया। अहमद से पूछा गया कि आप दोनों को साथ कैसे लेकर आए? अहमद से कहा, 'अक्षय कुमार हमेशा से इस फिल्म से जुड़े हुए थे। मेरे पास फिल्म में एक स्ट्रांग महिला का किरदार था। उस किरदार के लिए रवीना टंडन का नाम था।'
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई समय रैना को फटकार, लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
रवीना और अक्षय को अहमद ने कैसे मनाया?
उन्होंने आगे बताया, 'मैंने रवीना से कहा कि तुमने और अक्षय ने लंबे समय से कोई फिल्म नहीं की है। तुम दोनों ही मेरे अच्छे दोस्त हो। अब सब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है। कभी न कभी कुछ तो साथ में करना ही था। इसलिए लोगों के लिए ताकि वे एन्जॉय कर सकें। उन्होंने साथ में काम किया। उन्होंने फिल्म में जो भी काम फिल्म मे किया। ये अब लोगों पर निर्भर करता है कि उस चीज को कैसे लेते हैं?'
आपको बता दें कि एक समय पर अक्षय ने रवीना को डेट किया था। दोनों ने परिवार की मौजदूगी में सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। रवीना से रिश्ता टूटने के बाद अक्षय और शिल्पा शेट्टी के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वह और अक्षय अच्छे दोस्त है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह संग आलिया भट्ट आएंगी नजर, कब रिलीज होगी फिल्म?
'वेलकम: टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने भारत में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है।
