भोजुपरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह दर्शकों की चहेती हैं। उन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। अक्षरा हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर अपने पुराने जख्मों पर बात की।
इंटरव्यू में अक्षरा ने पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच में हुए छेड़छाड़ के बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि पवन सिंह और अंजिल राघव का एक वीडियो वायरल हुआ था। आप उस वीडियो को एक महिला के तौर पर कैसे देखती हैं? और इस पर आपकी क्या राय है?
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी है बहन, पिता करते हैं बिजनेस, क्या करती हैं मां?
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह का किया सपोर्ट
अक्षरा ने कहा, 'उसमें लड़की की गलती है। मैं होती तो उठाकर फेंक देती है। ऐसा कुछ करने में कुछ सेकेंड लगते। यहां उसकी गलती नहीं है। यहां पर लड़की की गलती है।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह हुई शेरनी वाली बात।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अक्षरा सही बोल रही है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अपने टाइम को मत भूलो।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'आपने कितने लोगों को उठाकर फेंका है'।
यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक, हाई कोर्ट ने मेकर्स को दिया झटका
पवन सिंह और अंजलि में क्यों हुआ था विवाद
पिछले साल एक गाने के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अंजलि राघव और पवन सिंह स्टेज पर थे। पवन इवेंट में अंजलि की कमर को छूते हुए देखा गया। उस दौरान अंजलि असहज हो गई थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठे थे। इसके बाद अंजलि ने बताया कि स्टेज पर क्या हुआ था और उनकी मुस्कुराहट को गलत समझ गया। वहीं विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने भी अंजलि से माफी भी मांगी थी।
