अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज होने वाली है। फिल्म का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 से शुरू होगा और 17 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी हमेशा से हिट रही है। दोनों ने साथ में 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे देना दन', 'खट्टा मीठा' में काम किया है। एक बार फिर अक्षय कॉमेडी वाले पुराने अंदाज में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 'भूत बंगला' में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी और जीशु सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ट्रेलर में ना तो कहानी समझ आई और पुराने जोक्स भी रिपीट होते दिखे। इसलिए इस फिल्म से दर्शकों को कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं है। अभी तक मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की है। आइए उन कारणों के बारे में जानते हैं जिसकी वजह से फिल्म को लेकर बज नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण', राजपाल का शो में उड़ा था मजाक, सपोर्ट में आया AICWA
भूत बंगला को लेकर बज क्यों नहीं?
कमजोर कहानी
ट्रेलर में एक भूतिया बंगले के बारे में दिखाया गया है। मगर आपको कहीं भी डर महसूस नहीं होगा। ट्रेलर में अक्षय और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है जो आपको कुछ सेकंड के लिए हंसाते हैं। इसके अलावा कुछ भी खास नहीं है।
रिपिटेड जोक्स
'मैं मंदिर का घंटा हूं' और 'बहन डर गई बहन डर गई' जैसे पुराने जोक्स का इस्तेमाल हुआ है। ये दोनों डायलॉग्स आपने पहले भी सुने होंगे जिन्हें दोबारा रीक्रिएट किया गया है। इसके अलावा कोई डायलॉग याद नहीं रहेगा।
फीके पड़े गाने
इस फिल्म में पहली बार अक्षय और वामिका गब्बी साथ में काम कर रहे हैं। अभी तक फिल्म के 3 गाने रिलीज हुए हैं। कोई भी गाना दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाया है।
पुराना फॉर्मूला
प्रियदर्शन की 'भूल भुलैया' और 'भूत बंगला' में बहुत ज्यादा फर्क नहीं दिख रहा है। भूत बंगला की कहानी भी एक भूतिया हवेली से शुरू होती है जैसे भूत बंगला में दिखाया गया था। हालांकि मेकर्स ने दोनों की कहानी में अंतर होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Raaka फर्स्ट लुक, आंखों में दहशत, लंबे नाखून, अल्लू अर्जुन को देख उड़े होश
'भूत बंगला' की कहानी
यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि अक्षय एक बंगले के वारिस है। यह बंगला एक डरावने जंगल के पीछे है। इस जंगल को पिशाच वन कहा जाता है। परेश रावल बंगले के बारे में अक्षय को चेतावनी देते है लेकिन वह नहीं मानते है। वह उसी बंगले में शादी करने का फैसला लेते हैं। असरानी अक्षय को बताते हैं कि मंगलपुर में वधुसुर कोई शादी नहीं होने देता है। क्या वधुसुर अक्षय की शादी होने देगा?
