logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Raaka फर्स्ट लुक, आंखों में दहशत, लंबे नाखून, अल्लू अर्जुन को देख उड़े होश

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम 'राका' है। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

allu arjun

अल्ली अर्जुन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज उनका जन्मदिन है। वह आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'राका' का ऐलान कर दिया है।

 

मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। उनके लुक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के पोस्टर में अर्जुन के लंबे-लंबे नाखून और भालू की तरह बड़े-बड़े हाथ दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'नेगेटिविटी मत फैलाओ', जाकिर खान के धुरंधर वाले बयान पर भड़कीं अमीषा पटेल

'राका' से सामने आया अल्लू अर्जुन का लुक

अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दीपिका ऐक्शन अवतार में नजर आएंगी। पहली बार पर्दे पर दोनों साथ नजर आने वाले हैं। यह एक साइंस फिक्शन मूवी है जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। 

 

 

 

 

दीपिका को इससे पहले पैन इंडिया फिल्म 'कल्की 2898 एडी' में देखा था। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि दीपिका इस फिल्म के दूसरे सीक्वल का हिस्सा नहीं है। निर्दशक एटली ने इससे पहले शाहरुख की 'जवान' का निर्देशन किया था। उनकी गिनती साउथ के टॉप फिल्म मेकर्स में होती है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में मरते हैं', समय रैना का तगड़ा कमबैक, Still Alive हिट है

कब रिलीज होगी फिल्म?

पिछले साल एटली और रणवीर को साथ देखा गया था। उस समय रणवीर ने बताया था कि एटली कुछ ऐसा बना रहे हैं जो भारतीय सिनेमा में अभी तक बना नहीं है। अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


और पढ़ें