logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नेगेटिविटी मत फैलाओ', जाकिर खान के धुरंधर वाले बयान पर भड़कीं अमीषा पटेल

जाकिर खान ने अवॉर्ड शो में 'धुरंधर' के कलेक्शन को लेकर मजाक किया था। उनका यह मजाक इंडस्ट्री के कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

ameesha patel, zakir khan and  sidharth anand

अमीषा पटेल, जाकिर खान और सिद्धार्थ आनंद: Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में धुरंधर की सक्सेस को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा था। उन्होंने शो में कहा था कि फिल्म में बम तो ल्यारी में फूटे थे पर धुआं उड़ाया बांद्रा से जुहू में उड़ा। उनका यह बयान इंडस्ट्री के लोगों को पसंद नहीं आया। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने जाकिर को खूब सुनाया है।

 

अमीषा पटेल ने अपने एक्स अकाउंट पर जाकिर खान की अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'यार नेगेटिविटी फैलाना बंद करो। फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को वैल्यू दी है और उसका सम्मान किया है। शाहरुख, सलमान, ऋतिक रोशन, सनी देओल और अजय जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट दी हैं और ऐसा करना जारी भी रखेंगे। चिल करो। गदर सबने बहुत साल पहले से ही मचाई है और आगे भी मचाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में मरते हैं', समय रैना का तगड़ा कमबैक, Still Alive हिट है

सिद्धार्थ आनंद का फूटा जाकिर खान पर गुस्सा

सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट पर बिना नाम लिया लिखा, 'जुहू और बांद्र के लोगों ने पिछले 50 सालों से सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स में अपना योगदान दिया है। तुम सचमुच बेवफूक हो जिसने उनके योगदान को कम आका है।'

 

 

जाकिर ने क्या कहा था?

जाकिर खान ने चेतक अवॉर्ड शो के फंक्शन में कहा था, 'कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दो, कितने ही स्टोरी डाल दो, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल तो कि यह आपकी फेवरेट मिल है लेकिन सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जली तो है। बम फिल्म में ल्यारी में फूटे पर धुआं उड़ा बांद्रा और जुहू में है।' उन्होंने यह मजाक सुनने के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे थे लेकिन कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई।

 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर कभी रिलीज नहीं हुई ये फिल्में, इंतजार करते रह गए दर्शक

'धुरंधर 2' कलेक्शन

आपको बता दें कि 19 मार्च को 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी। यह फिल्म लगातार सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 20 दिनों में 1033 करोड़ का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड 1641 करोड़ की कमाई की है।


और पढ़ें