logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में मरते हैं', समय रैना का तगड़ा कमबैक, Still Alive हिट है

समय रैना का 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो विवादों में रहा है। उन पर कई FIR दर्ज हुई। कई महीनों बाद उन्होंने फिर से कमबैक किया है। क्या-क्या कहा, आइए जानते हैं।

Samay Raina

कॉमेडियन समय रैना। Photo Credit: SamayRaina/YT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महीनों की ट्रोलिंग, FIR, सामाजिक बहिष्कार, सुप्रीम कोर्ट की फटकार और नफरती कमेंट, बीते कुछ महीनों से समय रैना की सच्चाई यही है। अपने सुपरहिट कॉमेडी शो, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर उन्हें कई मोर्चे पर जूझना पड़ा। फरवरी में आए एक एपिसोड को लेकर खूब हंगामा बरपा। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अलाहबादिया ने शो के दौरान कुछ ऐसा कहा था, जिस पर खूब हंगामा बरपा। स्टारडम के पीक से अचानक महीनों तक लाइम लाइट से दूर रहे समय रैना, एक बार फिर लौटे हैं। इस बार उन्होंने अपने कॉमेडी शो को नाम दिया है, 'स्टिल अलाइव।' वेलकम के RDX की तरह आसान भाषा में इसे कहना तो कह सकते हैं, 'अभी हम जिंदा हैं।'

समय रैना ने शो के दौरान, अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह तो पता था कि एक न एक दिन, बोलने की वजह से उन पर FIR तो दर्ज होगी लेकिन यह नहीं पता था कि दूसरों के बोलने पर FIR होगी। उन्होंने कहा था कि शो का सबसे विवादित हिस्सा तो वह हटा चुके थे, जो लोग देख रहे थे, वह फिल्टर कॉन्टेंट था। समय रैना ने कहा कि वह फरारी की सवारी कर रहे थे, अचानक सब खत्म हो गया। उन्होंने रणवीर अलाहबादिया के विवादित क्लिप्स को लेकर भी उन्हें खूब ट्रोल किया और कहा कि रणवीर को तो ध्यान आता है, मुझे तो कुछ भी नहीं आता। 

 

यह भी पढ़ें: 'दिव्यांग हस्तियों को अपने शो पर बुलाएं', सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना से क्या कहा?

समय रैना:- 
सब हमें खाने आ गए थे। मुझे यह तो पता था कि FIR होगी मुझपर लेकिन यह नहीं पता था कि किसी और के बोलने पर FIR होगा। हम कश्मीरी क्रॉस फायर में मरते हैं। शक्तिमान आ गया था हमें मारने। हम शक्तिमान से कैसे लड़ते यार।

समय रैना कहां गुम थे?

समय रैना ने एक साल से ज्यादा समय के बाद कमबैक किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नया स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' रिलीज किया है। यह स्पेशल शो 7 अप्रैल 2026 को रिलीज हुआ, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 10 फरवरी 2025 को उनके शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में हुए विवाद के बाद समय रैना लंबे समय तक चुप रहे थे। उस विवाद में काफी बवाल हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने अपना शो हटा लिया था। उसके बाद से उनके फैंस एक साल से ज्यादा इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 'दिव्यांग हस्तियों को अपने शो पर बुलाएं', सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना से क्या कहा?


अब अचानक कैसे छा गए?

रविवार को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ चार शब्दों वाला वीडियो डाला था। 'लेट्स टाक नाऊ।' लोग खुश हो गए थे। कुछ लोगों ने कॉमेंट किया था कि उनका एक अरसे से इंतजार था, अब वह लौट आए हैं तो मन हल्का हो गया है। 'Let’s talk now' के ट्रेलर को ही लोग खूब देख रहे थे। अब समय रैना एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं। इसमें कई पुराने क्लिप्स हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जिस शिवसैनिक ने की थी तोड़फोड़, उसके साथ लालबागचा राजा पहुंचे समय रैना


Still Alive में क्या-क्या है?

समय रैना ने शो में अपनी आपबीती बताई है। 10 फरवरी के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला, अचानक वह कॉमेडियन से लोगों की नजरों में विलेन कैसे हो गए। जो लोग गाली देते हैं, उन्हें भी उनके शो पर ऐतराज कैसे हुआ, इस दौरान क्या मुश्किलें आईं, लोगों ने उनके साथ क्या व्यवहार किया, समय रैना ने इन सब बातों का जिक्र किया। 

Related Topic:#Samay Raina

और पढ़ें