logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस शिवसैनिक ने की थी तोड़फोड़, उसके साथ लालबागचा राजा पहुंचे समय रैना

समय रैना, बलराज घई और शिवसेना नेता राहुल कनल गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे। उन तीनों को एक साथ देखकर लोग क्यों हैरान हैं?

Samay Raina

समय रैना, बलराज के बलराज और राहुल कनल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मशहूर कॉमेडियन समय रैना और द हैबिटेट मुंबई के मालिक बलराज सिंह घई गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे। उनके साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के युवा महासचिव राहुल कनल भी थे। इन तीनों को एक साथ देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। लोग हैरान इसलिए हैं क्योंकि इसी साल द हैबिटेट में हुई तोड़फोड़ में राहुल भी शामिल थे। समय भी अपने शो के कारण लंबे समय से विवादों में हैं। 

 

जब तीनों एक साथ दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। पैपाराजी उनकी फोटो लेने लगे और समय, बलराज और राहुल एक साथ फोटो के लिए पोज दे रहे थे। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में तीनों एक साथ लालबागचा राजा पंडाल में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में, पुलिस उन्हें भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ पंडाल के अंदर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। तीनों गणपति बप्पा मोरया का जाप करते नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-- कपिल शर्मा की तर्ज पर 'द जेपी यादव शो', पहले गेस्ट होंगे तेज प्रताप

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो पर लोग तीनों के एक साथ आने पर रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'क्या मजाक है।' एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा 'क्या यह वही आदमी नहीं है जिसने हैबिटेट में गुंडे भेजे थे?'

 

एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'ये हैबिटेट तोड़ने वाले के साथ क्यों घूम रहा है बलराज।' ज्यादातर लोग यही सवाल कर रहे हैं कि बलराज उस आदमी के साथ क्यों घूम रहा है जिससने हैबिटेट तोड़ा था।

क्या था विवाद?

इस साल की शुरुआत में मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक राजनेता पर तंज किया था। उन्होंने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन यह साफ था कि उनका इशारा शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ था। उन्होंने शिंदे को गद्दार कहा था। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सदस्यों को कुणाल की यह वीडियो पसंद नहीं आई थी और उन्होंने द हैबिटेटस मुंबई में तोड़फोड़ की थी क्योंकि इसी जगह पर कुणाल कामरा का प्रोग्राम हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें-- पत्रकार ने बाढ़ पर पूछा था सवाल, ऐसी अंग्रेजी बोली कि वायरल हो गया

समय रैना भी विवादों में 

इस साल समय का समय भी खराब चल रहा है। अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट के कारण वह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। इस शो में  किए गए एक कमेंट के कारण उन्हें यह शो ही बंद करना पड़ा। शो में दिव्यांगों पर किए गए कमेंट पर भी विवाद हो रहा है और कोर्ट ने समय को फटकार भी लगाई है। समय अब धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक लाइव शो किया था। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट शो शुरू किया है। इस शो में मशहूर सोशल मीडिया इंफलुएंसर्स शामिल होंगे। 


और पढ़ें