हर हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होती है। ये फिल्में अलग-अलग भाषाओं में होती है। किसी भी फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब चलती हैं, कुछ नहीं चलती है। जब फिल्म चलती है तो निर्माता से लेकर कलाकार तक के काम को सफलता मिलती है।
कई बार निर्माता और को-ऐक्टर्स के बीच में क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से बात नहीं बनती, तो कभी फिल्म ओवरबजट हो जाती है। कुछ फिल्मों पर सेंसर बोर्ड भी अपनी कैंची चला देता है। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो किसी न किसी वजह से रिलीज नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें: फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज, लोगों ने बताया 'सैयारा' की कॉपी
कभी रिलीज नहीं हुई ये फिल्में
शू बाइट
शूजीत सरकार फिलोसॉफिकल ड्रामा 'शू बाइट' बना रहे थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एक 60 साल के व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया था। यह फिल्म पूरी तरह से शूट हो गई थी। फिल्म के राइट्स और प्रोडक्शन हाउस के बीच कानूनी पेंच फंस गया। यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।

मुन्ना भाई चले अमेरिका
संजय दत्त और अरशद वारसी ने 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' में साथ काम किया था। इसके बाद मेकर्स ने 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' में काम करना शुरू किया था। फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था लेकिन फिल्म को बीच में ही बंद कर दिया गया था।
पानी
निर्देशक शेखर कपूर साइंस फिक्शन फिल्म 'पानी' बनना चाहते थे। यह फिल्म 2050 में पानी की कमी पर आधारित थी। फिल्म के निर्माता यशराज फिल्म्स इसमें सुशांत की जगह किसी और स्टार को लेना चाहते थे। शेखर कपूर इस बात के लिए तैयार नहीं थे। यह फिल्म ठंडे बस्ते में चल गई।

यह भी पढ़ें: 'भाई डॉलर भी मिलेगा', कर्ज में डूबे राजपाल, सलमान ने यूं बढ़ाया हौसला
टाइम ट्रैवल
शेखर कपूर ने 1992 में फिल्म 'टाइम ट्रैवल' का ऐलान किया था। यह साइंस फिक्शन फिल्म थी। यह फिल्म टाइम ट्रैवल पर आधारित थी लेकिन बजट की कमी के कारण नहीं बन पाई।
पांच
अनुराग कश्यप की पांच बनकर तैयार हो गई। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं होने दिया। निर्माताओं ने बहुत कोशिश की लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
पंजाब 95
दिलजीत दोसांझ की 'पंजाब 95' भी बनकर तैयार है लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को अप्रूव नहीं किया। इस वजह से यह फिल्म भारत में अभी तक रिलीज नहीं हो पाई। मेकर्स को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।