साल 2015 में फिल्म 'हीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को अमाल मलिक ने गाया था। इसके बाद इसी गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया था। सलमान का गाया हुआ गाना दर्शकों को खूब पंसद आया था।
अब अमाल मलिक ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सलमान ने 'मैं हूं तेरा' गाना क्यों गाया था? उन्होंने कहा, 'इस गाने को करने के पीछे का बस एक कारण था कि लोगों का ध्यान फिल्म से भटक जाए ताकि अथिया और आदित्य को कम से कम नेगेटिविटी झलेनी पड़ी।'
यह भी पढ़ें: फेक MMS वीडियो देख हैरान थीं शिल्पा शिंदे, मां को सुनने पड़े ताने, छलका दर्द
सलमान ने क्यों गाया 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना?
Mashable India को दिए इंटरव्यू में अमाल ने बताया, 'सलमान खुद बोलते थे कि मैं सिंगर नहीं हूं, देख लेना लेकिन उस समय उनका फैसला बिल्कुल सही था। जब उन्होंने फिल्म का टाइटल सॉन्ग गाया तो यह सोची समझी मार्केट स्ट्रटेजी थी। फिल्म के ट्रेलर में गाना मेरी आवाज में था, यह गाना ब्लॉकबस्टर हो गया लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बहुत नेगेटिविटी फैली।'
सलमान सर ने कहा, 'मुझे इस नेगेटिविटी को रोकने के लिए कुछ करना होगा। सूरज और अथिया नहीं मुझे पर लोगों का ध्यान होना चाहिए। वह बहुत ही दायुल आदमी है।' अमाल ने आगे बताया, 'सलमान ने खुद के सीने पर गोली ली।' उन्होंने कहा कि मैं इस गाने को गाऊंगा। मुझे भी आखिर में क्रेडिट दे देना क्योंकि मैंने उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। मैं भी हीरो हूं और मैं भी गाना गाऊंगा। चलो मैं अपना वर्जन डब करता हूं और देखते है क्या होता है?
यह भी पढ़ें: 'मां इंति बंगारम' से '23,000' लाइव्स तक, OTT फ्राइडे में देखें ये फिल्में, सीरीज
कैसे शूट हुआ था गाना?
अमाल ने आगे कहा, 'शो का पहला सेशन हिमेश रेशमिया के स्टूडियो में हुआ था। हमने तीन घंटे तक डब किया था। दूसरा यश राज स्टूडियो में हुआ और तीसरा उनके फार्महाउस पर हुआ था और चौथा फिल्म का सेट है। हमने इस पूरे गाने को 8 अलग लोकेशन पर डब किया था।' 'हीरो' फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। यह रोमांटिक ऐक्शन मूवी है जिसे सलमान खान और सुभाष घई ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।
