logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फेक MMS वीडियो देख हैरान थीं शिल्पा शिंदे, मां को सुनने पड़े ताने, छलका दर्द

शिल्पा शिंदे ने 'लॉक अप 2' में अपने फेक एमएमएस वीडियो की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी।

Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों 'लॉक अप 2' में नजर आ रही हैं। वह अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनकी श्रेया कालरा के अलावा किसी के साथ नहीं बन रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल सफर के बार मे कंटेस्टेंट वरुण यादव से बात की है।

 

शिल्पा ने बताया कि जब 'भाभी जी घर पर हैं' छोड़ा था तो उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था। उनके नाम का इस्तेमाल करके फेक एमएमएस लीक किया गया है। मुझे बदनाम करने की बहुत कोशिश की गई।

 

यह भी पढ़ें: 'मां इंति बंगारम' से '23,000' लाइव्स तक, OTT फ्राइडे में देखें ये फिल्में, सीरीज

फेक MMS देख शॉक्ड थीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा ने कहा, 'भाभीजी घर पर हैं से मुझे निकाल दिया गया। उसके बाद भी मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई। मेरे पीछे कई लोग पड़ गए थे। एक दिन एक मीडिया वाली ने मुझे एक वीडियो क्लिप भेजा। मैंने उससे पूछा क्या है तो कहती आपका वीडियो है देखो। जब वह वीडियो खोलने से पहले डाउनलोड हो रहा था तब मुझे एहसास हुआ कि कही यह कपड़े बदलते हुए तो कोई वीडियो नहीं है। मेरा शरीर एकदम ठंडा हो गया। मैंने गाड़ी में आकर वीडियो देखा तो देखा था तो ब्लर था। एक लड़की एक लड़के के ऊपर लेटी हुई थी। मैं हैरान थी। उस मीडिया वाली से मैंने पूछा ये क्या है? उसने कहा, 'आपका वीडियो है।' 

 

उन्होंने आगे बताया, 'फिर मैंने उसे डांटते हुए कहा, 'पागल है क्या देख बेडशीट कितनी गंदी है। मुझे पता है कि मैं आखिरी बार रिलेशनशिप में थी। यह नामुमकिन था।' उसने मुझसे कहा कि इसे रिलीज कर दें। मैंने उससे पूछा, 'इसका क्या मतलब है। मुझे बदनाम करने के लिए इस हद तक गिर गए थे।'

 

यह भी पढ़ें: 'गौरव से नहीं लेंगी शादी की सलाह', आकांक्षा चमोला ने बताया कैसा है रिश्ता?

शिल्पा बोलीं- 'मेरी मां को सुनने पड़े ताने'

शिल्पा ने आगे कहा, 'उस वीडियो की वजह से वह 6 से 7 घंटे तक साइबर क्राइम यूनिट के साथ बैठी रहीं। उन्होंने उस वीडियो को ढूंढकर निकाला। वह किसी हिंदी पोर्न साइट की वीडियो थी। उस वीडियो में वह लड़की जिस जिस एंगल में पोज दे रही थी उसे ही ब्लर करके डाला था और कहने लगे भाभीजी का एमएमएस आउट हो गया। किसी ने नहीं कहा कि वीडियो में दिख रही लड़की मैं थी। मेरी मम्मी से सोसाइटी का वॉचमैन पूछ रहा है कि क्या तुम्हारी बेटी का एमएमएस रिलीज हुआ है। मैंने बहुत कुछ झेला है।' शिल्पा ने आगे कहा कि बिग बॉस में जाने से पहले उन पर क्रिमिनल केस किया गया था। उन्हें बेल लेकर रियलिटी शो में जाना पड़ा था। मुझे बहुत हैरेस किया गया था।

 


और पढ़ें