अमेरिका की मशहूर सिंगर डॉली पार्टन का निधन हो गया। उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। डॉली पार्टन ने 80 साल की उम्र में पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया। डॉली अपने पीछे 6 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गईं, इस संपत्ति को संभालने के लिए न उनके पति हैं और न ही कोई संतान है। डॉली पार्टन के पति कार्ल डीन की मृत्यु 2025 में हो गई थी।

 

डॉली एक मल्टीटैलेंटेड महिला थीं, जो न सिर्फ अच्छा गाना जानती थीं, बल्कि कलम के दम पर गाने लिखना भी जानती थीं। इसके साथ ही वह एक्टिंग और बिजनेस भी करती थीं। इन्हीं सब कामों की वजह से उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए थे। हालांकि, उनका जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। डॉली पार्टन का जन्म 1946 में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे और डॉली के कुल 11 भाई-बहन थे। हालांकि, मेहनत के दम पर डॉली पार्टन ने अपनी किस्मत बदल दी और अपने जीवन में करोड़ो संपत्ति की मालकिन बन गईं। अब सवाल उठता है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन बनेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'लफुआ है वह दारू पीता है', पवन सिंह पर भड़के तेज प्रताप, वीडियो हुआ वायरल

 कितनी थी डॉली पार्टन की संपत्ति?

2025 की फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक, डॉली पार्टन की संपत्ति 450 मिलियन डॉलर यानी 4,286 करोड़ 25 लाख रुपये से ज्यादा थी। उनके निधन के बाद सेलिब्रिटी नेट वर्थ में बताया गया कि उनकी संपत्ति 650 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6,187 करोड़ रुपये थी।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉली पार्टन ने ज्यादातर संपत्ति सिर्फ संगीत के जरिए नहीं कमाई थी, बल्कि बिजनेस के जरिए भी इतनी बड़ी संपत्ति बनाई थी। जब डॉली इतनी बड़ी संपत्ति की मालकिन बनीं, तो उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी बड़ी रकम दान की। उन्होंने अपने करियर के दौरान डॉली पार्टन फाउंडेशन और इमैजिनेशन लाइब्रेरी के जरिए 600 मिलियन डॉलर दान किए थे।

 

यह भी पढ़ें: बरुन सोबती: TV से शुरू सफर, 'असुर' से मिली पहचान, OTT पर हिट होंगे?

कौन होगा संपत्ति का वारिस?

डॉली पार्टन के पति कार्ल डीन का निधन मार्च 2025 में हुआ था। डॉली के कई भाई-बहन और भतीजे हैं। हालांकि, उनके निधन के बाद ऐसी कोई वसीयत सामने नहीं आई है, जिसमें यह लिखा हो कि डॉली के निधन के बाद उनकी संपत्ति भाई-बहनों को मिलेगी।

 

आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉली के पति ने 16 जनवरी 2013 को अपनी वसीयत पर साइन किए थे, जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि उनकी संपत्ति डॉली को मिलेगी। जब डॉली का निधन होगा, तो यह संपत्ति पार्टन के नाम से बने ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी।