logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लफुआ है वह दारू पीता है', पवन सिंह पर भड़के तेज प्रताप, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले में तेज प्रताप पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की थी। इस दौरान तेज प्रताप ने पवन सिंह को लफुआ और शराबी बोला था।

tej pratap

तेज प्रताप, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इन दिनों हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल शो ने धमाल मचा दिया है। इसी शो के ग्रैंड फिनाले में तेज प्रताप पहुंचे थे, जहां उन्होंने पवन सिंह को लफुआ बोला था। इसके साथ तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि पवन सिंह शराब पीते हैं। इसके अलावा तेज प्रताप ने बताया कि पवन सिंह शराब छोड़ दें तो अच्छे स्टार बन पाएंगे। तेज प्रताप की ये बातें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

बिहार के पटना में 24 अगस्त को भोजपुरी बवाल का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जहां फिल्म स्टार्स के साथ राजनीति से जुड़े लोग भी आए थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , लालू यादव और तेज प्रताप आए थे। इनके अलावा पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और निरहुआ भी आए थे। इसी दौरान तेज प्रताप ने पवन सिंह को लेकर सनसनीखेज दावा किया।

 

यह भी पढ़ें: iPhone केस: मां के पैर धोकर आरती करता था बेटा, आखिरी वीडियो रुला देगा

 तेज प्रताप क्या बोले?

जब तेज प्रताप से पत्रकारों ने पवन सिंह को लेकर सवाल किया तो तेज प्रताप ने कहा, 'सब कलाकार हैं, उन लोगों पर क्या कहना।' इसके बाद पत्रकारों ने भोजपुरी बवाल के कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया तो तेज प्रताप ने कहा, 'किसी से ऐसी कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। इतना पब्लिक को दिखाने के लिए चलता है।'

तेज प्रताप ने आगे कहा, 'सबसे पहले हम यह कहेंगे कि हम कृष्ण भगवान के भक्त हैं, वृंदावन आते-जाते हैं और हम तुलसी माला धारण किए और दीक्षा लिए हैं। लेकिन कुछ कलाकार हैं, जो शराब पीते हैं। शराब से दूर रहना चाहिए, तब वह बढ़िया कलाकार बन पाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: TC नहीं मिला तो छात्रों ने स्कूल स्टाफ को पीट दिया, झगड़े का वीडियो वायरल

 

इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि कौन से कलाकार शराब पीते हैं तो तेज प्रताप ने कहा, 'अंदर जो ठुमका लगा रहा है, वह शराब पीते हैं। टेस्ट करा लीजिए, टेस्ट होगा तो धराए जाएंगे।'

पत्रकारों में एक व्यक्ति ने कहा कि बिहार में शराब बंद है, तो तेज प्रताप ने कहा, 'यह तो जांच का विषय है। सत्ता में हैं, सत्ता भोग रहे हैं। जनता सड़क पर मर रही है। अरे छोड़िए लफुआ लोगों के बारे में चर्चा नहीं करते हैं। पवन सिंह लफुआ है।' इसके अलावा तेज प्रताप ने खुद की तारीफ भी की थी।

तेज प्रताप ने की खुद की तारीफ

तेज प्रताप ने भोजपुरी बवाल की सफलता को लेकर कहा कि यह शो उनकी वजह से हिट हुआ है। इसके अलावा तेज प्रताप ने कहा कि लोग भोजपुरी बवाल देख रहे हैं। यह अच्छी बात है।


और पढ़ें