फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच में 20 साल का अंतर है। अनुराग ने बताया कि वह शुभ्रा के साथ पिछले 11 साल से रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों शादी नहीं करने वाले हैं।

 

अनुराग और शुभ्रा ने कैमरे के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। इस खबर ने फैंस के बीच में हलचल मचा दी। फैंस जानना चाहते हैं कि शुभ्रा कौन हैं और वह क्या करती हैं?

 

यह भी पढ़ें: केजिया लिज मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब, कौन हैं?

कौन हैं शुभ्रा शेट्टी?

शुभ्रा शेट्टी पेशे से असिस्टेंट डायरेक्ट हैं। वह बेंगलुरु में लंबे समय से अनुराग कश्यप के साथ रह रही हैं। पहली बार अनुराग संग अपने रिश्ते पर शुभ्रा ने बात चीत की। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कब हुई थी? अनुराग 53 साल के हैं और शुभ्रा उनसे 20 साल छोटी है।

कैसे हुई दोनों की पहली मुलाकात?


जेनिस स्क्विवेरा से बात चीत में शुभ्रा ने बताया कि दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब अनुराग अपनी जिंदगी के अच्छे दौर में थे। उस समय वह फिट, खुश और खूब किताबें पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि दोनों की बॉन्डिंग किताबों और फिल्मों को लेकर हुई थी। जब हम मिले तब 'बॉम्बे वेलवेट' रिलीज होने वाली थी और शूटिंग के बाद का समय था। वहीं, अनुराग का कहना है कि अगर वह उनसे कुछ सालों पहले मिली होती तो उन्हें डेट नहीं करतीं। हालांकि शुभ्रा अनुराग की बातों से सहमत नहीं है।

 

शुभ्रा ने आगे बताया, 'हम दोनों की पहली मुलाकात ऑफिस में हुई थी। उस समय में वह फैंटम फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। यह प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मेंटना से जुड़ा था। शुभ्रा ने साफ कहा कि अनुराग उस कंपनी के बॉस थे लेकिन वह उन्हें सीधा रिपोर्ट नहीं करती थीं। उन्होंने बताया कि ऑफिस में उनके रिश्ते को लेकर माहौल काफी सपोर्टिव था।

 

 

यह भी पढ़ें: राइमा इस्लाम शिमु: मौत के 4 साल बाद अचानक चर्चा में क्यों बांग्लादेशी हिरोइन?

2 शादियां कर चुके हैं अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी दो शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी उन्होंने एडिटर आरती बजाज से की थी। दोनों की शादी करीब छह साल तक चली थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी आलिया कश्यप है। इसके बाद 2011 में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की। 4 साल बाद दोनों अलग हो गए।