बांग्लादेशी फिल्म और टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और निर्देशक राइमा इस्लाम शिमु की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। 16 जनवरी 2022 को अचानक उनके लापता होने की खबर सामने आई और उसके ठीक 24 घंटे बाद यानी 17 जनवरी 2022 को उनका शव बेहद दर्दनाक हालत में बरामद किया गया। पुलिस को उनका शरीर दो टुकड़ों में कटा हुआ एक बोरे में मिला था जिसे ढाका जिले के केरानीगंज उपजिला इलाके से बरामद किया गया था। शुरुआत में इसे सिर्फ एक गुमशुदगी का मामला माना जा रहा था लेकिन जांच आगे बढ़ने पर जो खुलासे हुए उसने सभी को हैरान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उनके पति शखावत अली नोबेल और उनके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
राइमा इस्लाम शिमु का जन्म बांग्लादेश के बारिसाल में हुआ था और उनका जन्म लगभग 1977 या 1987 के आसपास का था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर यानी मंच से की थी। नाटक के दौरान उनके अभिनय कौशल और प्रतिभा को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता काजी हयात ने देखा। काजी हयात उनकी कला से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शिमु को अपनी फिल्म 'वर्तमान' में एक अहम भूमिका के लिए चुन लिया। साल 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म शिमु की पहली फीचर फिल्म थी, यहीं से उन्हें मनोरंजन जगत में बड़ी पहचान मिली।
यह भी पढ़ें: रोल देने के बहाने घर बुलाकर रेप करने का आरोप, डायरेक्टर शकील नूरानी गिरफ्तार
20 साल से अधिक लंबा करियर
अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद शिमु ने दो दशकों से अधिक लंबे करियर में अभिनय और कला के क्षेत्र में कई काम किए। उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान कुल 24 फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा वह कई टेलीविजन नाटकों में भी नजर आई जिससे वह बांग्लादेश के घरों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई। कैमरे के सामने अभिनय करने के साथ-साथ उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम किया जिससे उनका हुनर और काम करने की क्षमता सबके सामने आई। उनके अभिनय करियर की आखिरी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई 'जमाई ससुर' थी।
घटना की शुरुआत 16 जनवरी 2022 से हुई जब राइमा इस्लाम शिमु अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। उनके अचानक इस तरह लापता हो जाने से उनके परिवार, दोस्तों और फिल्म जगत के साथियों में हड़कंप मच गया। उनके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और उनकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन पूरा एक दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
सड़क किनारे बोरे से मिला शव
गुमशुदगी के ठीक 24 घंटे बाद यानी 17 जनवरी 2022 को ढाका जिले के केरानीगंज उपजिला इलाके में सड़क किनारे एक संदिग्ध बोरा मिला। जब पुलिस ने उस बोरे को खोला तो उसके अंदर राइमा इस्लाम शिमु का शव मिला जिसे से दो टुकड़ों में काट दिया गया था। इस भयानक घटना के सामने आते ही मीडिया में सनसनी फैल गई जनता में भारी गुस्सा देखा गया और फिल्म अभिनेता उमर सानी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने इस मामले में कड़ी सजा की मांग की।
यह भी पढ़ें: दही चावल नहीं खाते महेश बाबू, 51 की उम्र में ऐसे चमकता है चेहरा
पति ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश
जब पुलिस ने शिमु की पर्सनल लाइफ और परिवार की जांच की तो पता चला कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत परेशानी चल रही थी। शिमु के पति शखावत अली नोबेल का बिजनेस बंद हो गया था और वह इस वजह से लंबे समय से बहुत तनाव में थे। धीरे-धीरे नोबेल की सोच अपनी पत्नी को लेकर बहुत गलत हो गई थी और वह उन पर शक करने लगा था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
इससे पहले भी शिमु ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पति उन्हें मारते-पीटते हैं। इन सब बातों और बढ़ते तनाव की वजह से नोबेल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर शिमु को मारने की योजना बनाई। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो 19 जनवरी 2022 को नोबेल और उसके दोस्त ने मान लिया कि उन्होंने ही अभिनेत्री की हत्या की थी।