बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब वह फिर से वापसी कर रहे हैं। सिंगर ने विशेष भट्ट की फिल्म 'आवारापन 2' के लिए 'ये आवारापन' गाया है। इस गाने को अमाल मलिक ने कंपोज किया है। यह गाना 21 जुलाई को रिलीज होगा।
फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट चाहते थे कि यह गाना इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को दिखाए। उनके इस किरदार के लिए अरिजीत से अच्छी आवाज किसी की हो सकती है। इस गाने में अरिजीत की दमदार आवाज सुनने को मिलने वाली है। इस गाने के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने गाने का प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: क्या 'लॉक अप 2' में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री? वाइल्ड कार्ड बनकर मचाएंगी बवाल
अरिजीत ने रिटायरमेंट से लिया यू टर्न
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विशेष और अरिजीत का रिश्ता15 साल पुराना है। विशेष ने ही अरिजीत पर सबसे पहले भरोसा किया था और अपनी फिल्म 'मर्डर 2' का गाना 'फिर मोहब्बत' गाने का मौका दिया था। इस गाने से अरिजीत रातोंरात स्टार बन गए थे। उनकी दमदार आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने विशेष के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया जिसमें 'सिटी लाइट्स' का 'मुस्कुराने', 'खामोशियां', 'हमारी अधूरी कहानी', 'जलेबी' का 'पल' गाना शामिल है। ये सभी गाने सुपरहिट हुए थे। अब लंबे ब्रेक के बाद अरिजीत का नया गाना आ रहा है।
अरिजीत ने किया था रिटायरमेंट का ऐलान
27 जनवरी को अरिजीत ने फैसला लिया था कि वह कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं करेंगे। उन्होंने अपने श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए कहा था कि आपने इतने सालों तक मुझे सुना और प्यार दिया। मैं अब इसे क्विट कर रहा हूं। फैंस ने लेकर सेलेब्स तक ने अरिजीत से अपील की थी कि वह अपना फैसला वापस ले लें।
यह भी पढ़ें: समीरा रेड्डी को नहीं करना था 'आहिस्ता' म्यूजिक वीडियो में काम, फिर कैसे बनी बात?
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'?
वहीं, 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुरेंद्र वकील, विजयांत कोहली और अतुल कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
