नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में शिल्पा शिंदे ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। शो के प्रोमो का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जाता है कि लॉक अप की टीम के लोग एक लड़की को लेकर आते हैं। प्रोमो क्लिप में लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रोमो में फराह खान बाकी लोगों का नई गैंग लीडर से मिलवाती हैं। वह उन्हें इंट्रोड्यूस करवाते हुए कहती हैं कि यह हमारी वाइल्ड कार्ड है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक वाइल्ड कार्ड का चेहरा नहीं दिखाया है। घर में हाल ही में फूड टास्क हुआ। इस दौरान घर दो भाग में बांटा गया। एक में शिवांगी की टीम थी और दूसरे में आकांक्षा की टीम थी। अब घर में एक नया गैंग लीडर आने वाला है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना कि यह नया वाइल्ड कार्ड अपूर्वा मखीजा है। अपूर्वा को फैंस रीबेल किड के नाम से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: समीरा रेड्डी को नहीं करना था 'आहिस्ता' म्यूजिक वीडियो में काम, फिर कैसे बनी बात?
अपूर्वा की 'लॉक अप' में होगी एंट्री
अपूर्वा को शो में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'शो में रीबेल किड के आने से मजा आएगा।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शो में शिल्पा और श्रेया को खा जाएगी।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सूफी और रीबेल किड के बीच में झगड़ा होगा।' अपूर्वा का शो में श्रेया कालरा और सूफी से झगड़ा हो सकता है। अपने पोडकॉस्ट में श्रेयरा ने दावा किया था कि अपूर्वा कोई भी टास्क करने में दिलचस्पी नहीं दिखाती है। इन दावों का अपूर्वा ने तगड़ा जवाब दिया था।
अपूर्वा और सूफी ने साथ में 'द ट्रेटर्स' किया था। 'द ट्रेटर्स' के दौरान सूफी और अपूर्वा दोस्त थे लेकिन बाद में दोनों का झगड़ा हो गया था। इंटरनेट पर दोनों ने एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ बोला था। अब अपूर्वा के आने के बाद गेम में क्या ट्विस्ट आता है? यह देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें: तनिष्क बागची ने YRF पर लगाया आरोप, 'सैयारा' गाने के लिए अभी तक नहीं मिले पैसे
'द ट्रेटर्स' में नजर आ चुकी हैं अपूर्वा
अपूर्वा इससे पहले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थीं। शो में उनकी गेम दर्शकों को पसंद आई थी। उनका विवादों से पुराना नाता है। वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद की वजह से चर्चा में आई थी।