logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तनिष्क बागची ने YRF पर लगाया आरोप, 'सैयारा' गाने के लिए अभी तक नहीं मिले पैसे

तनिष्क बागची ने वाईआरएफ पर 'सैयारा' के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। उनके इस पोस्ट पर वाईआरएफ के प्रवक्ता ने बयान जारी करके सफाई दी है।

tanishk bagchi on yrf

तनिष्क बागची, अहान पांडे और अनीत पड्डा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक बनाने वाले म्यूजिक कंपोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने बताया कि उन्हें वाईआरएफ (YRF) की तरफ से रॉयलिटी की पेमेंट नहीं दी गई है। तनिष्क ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा -चौड़ा पोस्ट लिखा। उनके पोस्ट पर वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने भी सफाई दी है। इस पूरे विवाद में सिंगर अमाल मलिक भी कूद पड़े।

 

अमाल मलिक ने कहा कि मैं इतने सालों से यह बात कह रहा हूं कि म्यूजिक क्रिएटर्स के साथ इंसाफी नहीं होती है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग 10 साल बाद जगते हैं। तुम 2015 में कहां थे जब मैं इस सिस्टम से अकेले लड़ रहा था।' आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है?

 

यह भी पढ़ें: 'इतना मेरे बाप ने किस नहीं किया', राम कपूर के बार-बार किस करने पर भड़कीं श्रेया

तनिष्क बागची ने YRF पर लगाया आरोप

तनिष्क बागची ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि वाईआरएफ ने सैयारा के लिए उन्हें पूरी पेमेंट नहीं दी है। यह मेरी वाईआरएफ के साथ पहली फिल्म है। मैंने इसलिए इसके लिए सहमति जताई क्योंकि मुझे इसके संगीत पर पूरा भरोसा था। मैंने इस संगीत में अपना सबकुछ दे दिया। मैंने प्रोडक्शन से लेकर कॉम्पजिशन, लिरिसिस्ट और संगीतकारों के साथ काम करना, रिकॉर्डिंग, वोकल टोनिंग, साउंड हर चीज पर बारीकी से ध्यान दिया। मैंने इसे अपनी संगीत की तरह ट्रीट किया। मुझे वाईआरएफ ने जो भी पैसे दिए वे बहुत ही कम था। मैंने इस बड़े गाने से शून्य पैसे कमाए।

 

सिंगर ने आगे कहा, 'उन्हें जो इस गाने के लिए रॉयलिटी मिली है, उससे बहत निराश है। इस गाने के लिए मुझे 8 लाख रुपये मिले थे जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मिलियन्स में व्यूज मिले हैं। मैंने इस गाने को बनाने में जितना समय और पैसा खर्च किया है था उस हिसाब से कुछ नहीं मिला। तनिष्क ने बताया कि उन्हें इस गाने से ज्यादा रॉयलिटी की उम्मीद थी। वह इसके जरिए कोई सहानुभूति नहीं चाहते हैं लेकिन अनफेयर सिस्टम की तरफ लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं। मैंने इस बार एक बात सीखी है। कभी कभी आप व्यक्ति को सबकुछ दे देते हैं और जब सफलता आती है तो यही लोग आपको भूल जाते हैं। खैर मैंने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया है। समय हर किसी की कहानी बताएगा और हर किसी के कर्म का हिसाब होगा।'

 

यह भी पढ़ें: 'आपकी तबीयत कैसी है...', सेहत पर उठ रहे थे सवाल, अचानक सलमान खान ने क्यों पूछा?

वाईआरएफ ने दी सफाई

वाईआरएफ के प्रवक्ता ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा, 'सैयारा के गानों की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच में बराबर बांटी गई और आगे भी प्रोडक्शन हाउस इसे शेयर करता रहेगा। सैयारा के टाइटल ट्रैक को तीन संगीतकारों तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर गाया था। हम तीनों संगीतकारों के आभारी हैं। तीनों ने मिलकर इसे यादगार गाना बनाया जिसने लाखों लोगों का दिल जीता। उम्मीद है कि आगे भी ऐसा होगा। इस व्यवस्था पर तनिष्क बगाची समेत सभी सिंगर्स की सहमति थी। सभी कलाकारों और सहयोगियों को उनके कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक तय समय और शर्तों के अनुसार पूरा भूगतान कर दिया गया है।' इस बयान के पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद तनिष्क ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें