logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इतना मेरे बाप ने किस नहीं किया', राम कपूर के बार-बार किस करने पर भड़कीं श्रेया

'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा को राम कपूर ने किस किया था। इस बात पर श्रेया का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि उसे पर्सनल स्पेस समझ नहीं आता।

Shreya kalra and ram kapoor

श्रेया कालरा और राम कपूर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'लॉक अप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में श्रेया कालरा और राम कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में राम कपूर ने श्रेया को टास्क जीतने के बाद किस किया था। अब श्रेया ने अपने कंटेस्टेंट्स पर पर्सनल बाउंड्री तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा कि अगर मुझे फिर से किस करने को कोशिश की तो मैं उसका मुंह पकड़ लूंगी।

 

श्रेया ने यह कमेंट तब किया जब टास्क के दौरान शिवांगी को सबसे ज्यादा वोट टीम लीडर बनने के लिए मिले। उनके बाद दूसरे नंबर पर आकांक्षा चमोला थी। शिल्पा से बात करते हुए श्रेया ने कहा, 'जब शिवांगी टास्क कर रही थी तब राम सर उसके बहुत करीब आ गए। उस दौरान हर्षद ने आकर बीच में कहा कि आप उसके इतनी करीब मत आओ। राम सर ने फिर बाद में सॉरी कहा। सॉरी का क्या मतलब है। यह आदमी जब बोलता है आपके चेहरे के पास लगकर थूक कर बात कर रहा हो।'

 

यह भी पढ़ें: आदित्यधर बनाएंगे लचित बोरफुकन की बायोग्राफी? असम सरकार ने की बात

राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा

श्रेया ने आगे कहा, 'इस आदमी को कुछ पर्सनल बाउंड्री रखनी चाहिए। अगर अगली बार इसने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उसका मुंह पकड़ लूंगी और कहूंगी कि इतना तो मेरे बाप ने मुझे कभी इतना किस नहीं किया है। मैंने तुम्हें तीन बार बचाया है और तुमसे वोटिंग में मेरे लिए हाथ तक नहीं उठाया गया है। तुम्हें अपनी सीनियरिटी पर शर्म आनी चाहिए। ऐसी सीनियरिटी पर मैं थूकती हूं।' श्रेया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: National Film Awards: किसे कौन सा पुरस्कार मिला? हर सवाल का जवाब

राम कपूर हुए थे ट्रोल

शो के एक एपिसोड में दिखाया गया कि श्रेया के टास्क जीतने के बाद राम ने उन्हें किस किया था क्योंकि उसकी वजह से हफ्ते भर के लिए सुरक्षित हुए थे। राम की यह हरकत लोगों को पसंद नहीं आई थी। उन्हें इस वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। राम अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

 

'लॉक अप' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, राम कपूर, श्रेया कालरा, धीरज धूपर और वरुण यादव हैं। इस शो का पहला सीजन साल 2022 में हुआ था जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था।


और पढ़ें