logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आपकी तबीयत कैसी है...', सेहत पर उठ रहे थे सवाल, अचानक सलमान खान ने क्यों पूछा?

सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा है कि आपकी तबीयत कैसी है।

Salman Khan

सलमान खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता सलमान खान हाल ही में एक इवेंट में देखे गए थे। इसके बाद इंटरनेट पर उनकी सेहत को लेकर बहुत सी बातें होने लगीं। अब खुद सलमान खान ने इस पर अपनी बात कही है और चुप्पी तोड़ी। साठ साल के सलमान खान ने इंटरनेट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन लोगों को जवाब दिया है जो उनकी सेहत को लेकर परेशान थे या उल्टी-सीधी बातें लिख रहे थे। उन्होंने अपने इस पोस्ट में पूछा है कि 'आप लोगों की तबीयत कैसी है।' इसे देखकर उनके चाहने वाले बहुत खुश हुए हैं और चैन की सांस ली है।

 

मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के नए सेंटर के खुलने का एक प्रोग्राम था। इस प्रोग्राम में सलमान खान मेहमान बनकर गए थे। इस प्रोग्राम के दौरान उन्होंने वहां के लोगों को अपने हाथों से घरों की चाबी दी थी। इस प्रोग्राम के कई वीडियो और फोटो जैसे ही इंटरनेट पर आए लोगों ने उनके काम को देखने के बजाय उनके बदले हुए रूप और शरीर को देखना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही उनकी सेहत को लेकर बातें बनने लगी थीं।

 

यह भी पढ़ें: आदित्यधर बनाएंगे लचित बोरफुकन की बायोग्राफी? असम सरकार ने की बात

इंटरनेट पर वायरल वीडियो

वीडियो में सलमान खान हल्के भूरे रंग की शर्ट, पैंट और सिर पर कैप पहने हुए दिखे थे। इस प्रोग्राम में वह सभी से हंसकर मिले और बहुत सामान्य लग रहे थे लेकिन उनके चेहरे पर दिख रही थकान को देखकर फैंस परेशान हो गए। इंटरनेट पर बहुत से लोगों ने उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। कई लोगों को लगा कि वह अंदर से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या बहुत कमजोर हो गए हैं। कुछ लोगों ने उनकी तुलना धर्मेंद्र से कर दी और लिखा कि वह अब बूढ़े दिखने लगे हैं। वहीं दूसरे फैंस ने चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

 

यह भी पढ़ें: National Film Awards: किसे कौन सा पुरस्कार मिला? हर सवाल का जवाब

आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म का पहला नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लेह और लद्दाख की बहुत ठंडी जगहों पर उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने खुद एक बातचीत में बताया था कि इस काम के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी है और बहुत मुश्किल हालात का सामना करते हुए उन्होंने लड़ाई वाले सीन शूट किए हैं।


और पढ़ें