सुरों की मल्लिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सास ली। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

 

आशा भोसले ने अपनी सुरीला आवाज से दशकों तक लोगों को एंटरटेन किया। उन्होंने हिंदी के अलावा 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाए थे। उन्होंने 12000 से ज्यादा गाना रिकॉर्ड किए थे। हम आपको  उनके करियर के कुछ सदाबाहर गानों के बारे में बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अभी न जाओ छोड़कर...', आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

आशा भोसले के सदाबाहर गाने

ओ मेरे सोना रे

 

आशा भोसले ने फिल्म 'तीसरी' मंजिल में 'ओ मेरे सोना रे' गाना गया था। इस गाने में आशा भोसले के साथ मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं।

 

 

कह दूं तुम्हें

 

70 के दशक का रोमांटिक गाना 'कह दूं  तुम्हें' बहुत बड़ा हिट था। यह गाना फिल्म 'दीवार' का है। इस गाने को शशि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया था।

 

पिया तू अब तो आजा

 

यह गाना फिल्म 'कारवां' का है। इस गाने को आशा भोसले ने बहुत ही अलग तरीके से गाया था। इस गाने को कई सिंगर्स ने उनकी तरह गाने की कोशिश की है। यह गाना उनके करियर के सदाबार गानों में से एक हैं।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की हालत गंभीर, हार्ट और सांस की समस्या, ICU में भर्ती

 

इन आंखों की मस्ती में

 

रेखा की फिल्म 'उमराव जान' का जब भी जिक्र होता है तो उसके साथ एक गाना भी दर्शकों के दिमाग में आता है। वह गाना 'इन आंखों की मस्ती में' है। इस गाने को रेखा पर फिल्माया गया था। रेखा की अदाकारी और आशी भोसले की आवाज ने इस गाने को आइकॉनिक बना दिया।

 

 

दम मारो दम

 

1971 की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का 'दम मारो दम' आज भी दर्शकों को पसंद है। यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था। इस गाने में आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी।। 

 

सजना है मुझे सजना के लिए

 

फिल्म सौदागर का आइकोनिक गाना सजना है मुझे सजना के लिए दर्शकों को आज भी खूब पसंद है। इस गाने में आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी।