बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन से फैंस को झटका लगा है। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में ओ पी नय्यर, सरदार मलिक, सज्जाद हुसैन समेत कई लेजेंडरी डायरेक्टर संग काम किया। उन्होंने अपने करियर में पॉप म्यूजिक से लेकर भज्जन तक सब कुछ गाया। वह एक वर्स्टाइल सिंगर थीं। 

 

आशा ने अपने करियर की शुरुआत 1940 में की थी। उस दौर में उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर बहुत बड़ी गायिका थीं। आशा इंडस्ट्री में अपनी बहन से अलग पहचान बनना चाहती थीं। उनका फिल्मी करियर तो हिट रहा लेकिन प्यार के मामले में बदकिस्मत रही थीं।

 

यह भी पढ़ें: फिल्मफेयर, नेशनल अवार्ड के अलावा, आशा भोसले ने क्या हासिल किया? लिस्ट देखिए

प्यार के मामले में बदकिस्मत थीं आशा भोसले

16 साल की उम्र में आशा भोसले ने भागकर 31 साल के गणपत राव से शादी कर ली थी। गणपत राव उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी थे। इस वजह से लता ने बहन आशा से रिश्ता भी तोड़ दिया था। उन्हें गणपत राव से प्यार नहीं मिला और सास-ससुर भी मारते पीटते थे। पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे। 1960 में आशा ने गणपत से तलाक ले लिया।

 

 

1980 में आशा ने आरडी बर्मन से शादी कर ली थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। आर डी बर्मन की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 1994 में बर्मन का निधन हो गया, तब तक दोनों साथ थे। आशा भोसले के बड़े बेटे हेमंत कुमार ने कुछ सालों तक बतौर पायलट काम किया और बाद में म्यूजिक डायरेक्टर बन गए। उन्हें फिल्म अगपढ़ के गाने अजी कहो क्या हाल है से पहचान मिली थी। इस गाने को आशा और किशोर कुमार ने मिलकर गाया था। 2015 में हेमंत का निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे।

 

यह भी पढ़ें: 'ओ मेरे सोना रे' से लेकर 'कह दूं तुम्हें' तक, ये हैं आशा भोसले के सदाबाहर गाने

पोती से था गहरा रिश्ता

बेटे हेमंत से पहले साल 2012 में आशा की बेटी वर्षा भोसले से सुसाइड किया था। आशा अपने दूसके बेटे अनंत के साथ रहती थीं। अनंत की बेटी है जनाई भोसले हैं। आशा अपनी पोती जनाई भोसले से बहुत प्यार करती थीं। दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताते दिखती थीं।